scriptभाजपा में इन पदों के लिए कल से होगा नामांकन, प्रदेशमंत्री की देखरेख में होगा काम | nomination for bjp district presidaet will start tomorrow | Patrika News

भाजपा में इन पदों के लिए कल से होगा नामांकन, प्रदेशमंत्री की देखरेख में होगा काम

locationसीकरPublished: Dec 08, 2019 02:50:01 pm

Submitted by:

Sachin

भापजा के संगठनात्मक चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए सोमवार से जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुरू हो जाएंगे।

भाजपा में जिलाध्यक्ष व प्रदेश प्रतिनिधी के लिए नामांकन कल

भाजपा में जिलाध्यक्ष व प्रदेश प्रतिनिधी के लिए नामांकन कल

सीकर. भापजा के संगठनात्मक चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए सोमवार से जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुरू हो जाएंगे। जिला चुनाव अधिकारी व प्रदेश मंत्री काशीराम गोदारा की उपस्थिति में राणी सती गार्डन में सोमवार दोपहर 12 से 2 बजे तक प्रदेश प्रतिनिधि व जिलाध्यक्ष के पद के लिए नामांकन भरे जाएंगे। जिला महामंत्री सोहन बड़ोदिया ने बताया कि इससे पहले सुबह 11 बजे जिले के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं की बैठक भी होगी। बैठक में सांसद, जिला प्रमुख, जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, मंडलों के अध्यक्ष, जिप सदस्य, पंचायत समिति सदस्यों सहित सभी जनप्रतिनिधियों सहित जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।भाजपा के 35 मंडलों में अध्यक्षों की हुई घोषणासीकर. भाजपा के संगठन पर्व के तहत प्रदेश सह चुनाव अधिकारी कैलाश मेघवाल व जिला चुनाव अधिकारी काशीराम गोदारा ने जिले के 35 भाजपा मंडल अध्यक्षों की घोषणा शनिवार को कर दी। जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र माथुर ने बताया कि सीकर विधानसभा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के अध्यक्ष संतोष कुमार खटीक, पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल अध्यक्ष गौरव दीक्षित, सुंदरसिंह भंडारी मंडल के अध्यक्ष विजय सैनी, पिपराली के नवरंगलाल हलवाई व दादिया मंडल के अध्यक्ष राकेश नेहरा घोषित किये हैं। भढ़ाडऱ में परमेश्वरलाल, धोद में मुकेश शर्मा व चंदपुरा में विक्रम सिंह, लक्ष्मणगढ़ शहर में मधूसुदन दायमा, खुड़ी में प्यारेलाल कटारिया, जाजोद (नाऊ) में बाबुलाल दुलड़, नेछवा मंडल में श्यामलाल सोनी, फतेहपुर शहर मंडल में रामावतार रूंथल, फतेहपुर देहात में विनोद महला, रामगढ़ देहात में पूरणसिंह शेखावत व रामसीसर मंडल में रामनिवास जाट, पलसाना रानोली मंडल में नंदलाल बिजारणियां, जीणमाता मंडल में अशोक सिंह शेखावत, बाय में प्रहलाद सहाय वर्मा, खाटूश्यामजी में केदार जांगिड़, दांतारामगढ़ में गिरधारी कुमावत, खाचरियावास मंडल में अनिल कुमार शर्मा को मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया हैं। इधर, कोटड़ी लुहारवास में बलूराम सैनी, दूधवालों का बास में प्रवीण लाटा, कोटड़ी धायलान में झाबर सिंह बाजिया व रींगस मंडल में राजेंद्र भातरा, नीमकाथाना ग्रामीण में प्रकाश भास्कर, चला में सुभाषचंद्र निठारवाल, पाटन में विकास यादव, भादवाड़ी में हरिप्रसाद सैनी, जिलो में जेपी सैनी, नीमकाथाना शहर मंडल में दीपू महाजन, श्रीमाधोपुर शहर में कमल जैन, श्रीमाधोपुर देहात में सुरेश कुड़ी व भारणी मुंडरू मंडल में दुर्गासिंह खर्रा को मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो