scriptभाजपा के इस नेता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज, फर्जी दस्तावेजों से हड़पी NRI की जमीन | NRI Filed a fraud case against BJP leader Grab land in sikar | Patrika News

भाजपा के इस नेता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज, फर्जी दस्तावेजों से हड़पी NRI की जमीन

locationसीकरPublished: Jul 24, 2019 05:40:37 pm

Submitted by:

Naveen

BJP Leader Grab Land of NRI in Sikar : भाजपा के एक नेता के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों से एनआरआई की जमीन बेचने का मामला सामने आया है।

BJP Leader Grab Land of NRI in Sikar : भाजपा के एक नेता के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों से एनआरआई की जमीन बेचने का मामला सामने आया है।

भाजपा के इस नेता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज, फर्जी दस्तावेजों से हड़पी NRI की जमीन

सीकर.

bjp leader Grab Land of NRI in Sikar : भाजपा ( BJP ) के एक नेता के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों से एनआरआई ( NRI ) की जमीन बेचने का मामला सामने आया है। इस संबंध में अमरीका प्रवासी एक जने ने भंवरलाल डोटासरा सहित करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ उद्योग नगर थाने में धोखाधड़ी ( Fraud ) का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार फतेहपुर इलाके के नयाबास निवासी संदीप नेहरा ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया गया है कि रामसिंह नेहरा पुत्र श्योजीराम नेहरा अमरीका में रहता है। उसने 1992 में सीकर के पटेल नगर कॉलोनी में दो प्लाट खरीदे थे। यह कॉलोनी भंवरलाल डोटासरा ने काटी थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि वह अक्टूबर 2018 में अपने रिश्तेदार के निधन पर भारत आया था।

 

यह भी पढ़ें

शादी के 6 माह बाद पति का ऐसा फर्जीवाड़ा देखकर तलाक लेने कोर्ट पहुंची पत्नी

इस दौरान वह भंवरलाल डोटासरा के मालवीय नगर जयपुर स्थित मकान पर रुका था। इस दौरान प्लाटों के मूल कागजात, पेन कार्ड, बैंक पास बुक सहित कई दस्तावेज चुरा लिए गए। इन दस्तावेजों के आधार पर आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिए तथा नगर परिषद से फर्जी पट्टा जारी करवा लिया और बसंती देवी पत्नी विद्याधर सिंह को कब्जा दे दिया। बसंती देवी ने अपने रिश्तेदार पूर्णसिंह व विद्याधर सिंह के सहयोग से फर्जी इकरारनामा, झूठे शपथ पत्र व फर्जी दस्तावेजों से प्लाटों को अपने नाम करवा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले का आरोपी भंवरलाल डोटासरा भारतीय किसान संघ का जिलाध्यक्ष रह चुका है तथा कर्मचारी नेता भी रहा है।


मामला जांच में
एनआरआई रामसिंह नेहरा के भतीजे संदीप नेहरा ने डाक के जरिए रिपोर्ट दी है। मामले की जांच की जा रही है। पूरी तफ्तीश के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। -ब्रजेश सिंह, थानाधिकारी उद्योग नगर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो