script‘एक बार भाजपा…फिर कांग्रेस… इस मिथक को तोडऩा होगा, अब केवल भाजपा’ | 'Once BJP... then Congress... this myth has to be broken, now only BJP | Patrika News

‘एक बार भाजपा…फिर कांग्रेस… इस मिथक को तोडऩा होगा, अब केवल भाजपा’

locationसीकरPublished: Sep 15, 2021 05:41:35 pm

Submitted by:

Suresh

भाजपा एससी मोर्चे की प्रदेश कार्यसमिति में हुई राजनीतिक मुद्दों पर चर्चाकार्यकर्ताओं को नेताओं ने दी नसीहत

'एक बार भाजपा...फिर कांग्रेस... इस मिथक को तोडऩा होगा, अब केवल भाजपा'

‘एक बार भाजपा…फिर कांग्रेस… इस मिथक को तोडऩा होगा, अब केवल भाजपा’

सीकर. दो दिन से चल रहे भाजपा के एससी मोर्चा के अधिवेशन में नेताओं ने कार्यकर्ताओं में नई जान फूंकी। विरोधी दलों पर निशाना साधते हुए दिग्गजों ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आने वाले चुनावों में राजस्थान से कांग्रेस का सफाया किया जाए। भाजपा एससी मोर्चा के प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक में मंगलवार को दूसरे दिन राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की गई। पांच से अधिक सत्रों में आयोजित बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, राष्ट्रीय महामंत्री व बुलंदशहर सांसद भोला सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारियों ने संबाोधित किया।

दूसरे सत्र में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने एससी मोर्चा को पार्टी का हरावल दस्ता बताते हुए आह्वान किया है कि आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए 2023 में भाजपा की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। कहा कि इस मिथक को तोडऩा होगा कि राजस्थान में पांच वर्ष भाजपा व पांच वर्ष कांग्रेस सत्ता में आती है। आने वाले समय में राज्य में वर्षों तक भाजपा की सरकार ही रहेगी। राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने योजनाओं के नाम पर जनता को लूटने का काम किया है। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने बताया कि किस तरह के नवाचारों के जरिए भी पार्टी व मोर्चे को मजबूत किया जा सकता है। पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने मोर्चे के कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी ने अतिथियों का आभार जताया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले, प्रदेश की सरकार दलित विरोधी
मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने मोर्चे के प्रत्येक सदस्य का दायित्व है कि वह पार्टी व मोर्चे को संगठनात्मक दृष्टि से मजबूत करें। उन्होंने केंद्र की योजनाओं का प्रचार करने व राज्य की दलित विरोधी नीतियों के बारे में बताया। मोर्चे के राष्ट्रीय महामंत्री व बुलंदशहर सांसद भोला सिंह ने केंद्र सरकार की योजनाओं को किस प्रकार से आमजन तक पहुंचाने व मोर्चे के आगामी कार्य योजनाओं के बारे में बताया। मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल व प्रदेश महामंत्री मुकेश कुमार गर्ग ने संगठनात्मक विषयों के बारे में जानकारी दी।
कांग्रेस ने किया अंबेडकर का अपमान
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूनियां ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा दलितों का शोषण किया है। डॉ. अंबेडकर साहेब का अपमान कांग्रेस ने ही किया है। इस अपमान का बदला मोर्चे के कार्यकर्ताओं को लेना है।
यह रहे मौजूद
कार्यसमिति की बैठक में मोर्चे के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश चंदेल, सांसद सुमेधानंद सरस्वती , किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां, गणपत वर्मा, गोरधन वर्मा, प्रदेश महामंत्री मुकेश गर्ग, रामकिशन वर्मा, छीतरमल राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जैदिया, विधायक शोभा चौहान, लक्ष्मण बडेरा, प्रेमसिंह जाटव, बीएल भार्टी राजेंद्र नायक, प्रदेश मंत्री शैलेंद्र चौहान, सुबेसिंह मौरोडिया, सीताराम धानक, किरण डांगी, भाजपा प्रदेश मंत्री मधू कुमावत, प्रदेश कोषाध्यक्ष मेघाराम परमार, सोशल मीडिया प्रभारी संजय चंदेल, प्रदेश मीडिया प्रभारी हेमराज गंगवाल, भाजपा जिला महामंत्री भंवरलाल वर्मा व रमेश जलधारी, ओमप्रकाश बिजारणियां, राजेश रोलन, नरेंद्र वर्मा, मोर्चा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश मेघवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष निश्चय जीनगर, जितेंद्र माथुर, रविंद्र गहलोत, अनिता शर्मा आदि मौजूद रहे।
किसान आंदोलन चीन के इशारे पर कांग्रेस व वामपंथी दलों की साजिश: पूनियां
सीकर. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन को चीन के इशारे पर कांग्रेस व वामपंथी दलों की चाल बताया है। पूनियां ने कहा कि कृषि कानून वैकल्पिक है। जिसे स्वीकार करना या नहीं करना किसानों पर निर्भर है। इससे मंडी व एमएसपी व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी। लेकिन, कांग्रेस व वामपंथी ताकतों की फितरत देश में अराजकता फैलाना है। जो चीन के इशारे पर होता है। क्योंकि भारत चीन को हर क्षेत्र में चुनौती दे रहा है। सीकर में एससी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे पूनिया ने प्रेसवार्ता में ये बात कही। उन्होंने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड, बीमा योजना व 24 फसलों की एमएसपी को डेढ़ गुना करने के अलावा भाजपा ने डीबीटी के जरिये 11 करोड़ किसानों को एक लाख 60 हजार करोड़ रुपए सीधे खाते में हस्तांतरित किए हैं। जो दुनिया की सबसे बड़ी योजना है। पेट्रोल- डीजल की कीमतों पर उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के समय के ऑयल बांड की वजह से ऐसा हो रहा है। राजस्थान में राज्य सरकार वेट में कटौती कर जनता को राहत दे सकती है। भाजपा में गुटबाजी को भी सिरे से नकारते हुए उन्होंने कांग्रेस में गुटीय लकीर पुरानी व गहरी होने की बात कही।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो