23 लाख में खरीदी अफीम, कार के बंपर में छुपाई
गुवाहाटी में नरेश ने किराए पर फ्लेट ले रखा था। सुरेश के साथ वह 23 लाख रुपए लेकर अफीम लाने के लिए गुवाहाटी मे रवाना हुए। वे फ्लेट में ही रूके थे। 23 लाख रुपए में उन्होंने अफीम खरीदी थी। उसने 4 लाख रुपए में पुरानी कार खरीदी थी। उसने कार के बंपर में अफीम छुपा दी थी। वापस बंपर लगा दिया था। कुछ पैकेट कार के बोनट में छिपा दिए थे। इसके बाद कंटेनर में कार को गुरूग्राम ले जाने की योजना बनाई। कार को कंटेनर में गुरूग्राम के लिए रवाना कर दिया था।
प्लेन से दोनों गुरूग्राम पहुंचे
नरेश और सुरेश ने गुवाहाटी से गुरूग्राम जाने के लिए एयरइंडिया की टिकट बुक की। दोनों हवाई जहाज से ही गुरूग्राम आ गए। वहां पर आकर दोनों ने होटल में कमरा बुक किया। रात को दोनों होटल के कमरे में ही रूके। रात को उन्हें कंटेनर के गुरूग्राम आने का पता लगा। तब वे दोनों कार को लेकर आए। फिर नोखा जाने के लिए गुरूग्राम से रवाना हो गए। सुरेश गाड़ी चला रहा था। सुबह वे पिपराली रोड पर पहुंचे तो टीम ने उन्हें रोक लिया। गाडी की तलाशी में 42 किलो अफीम बरामद हुआ।