scriptहोली पर कई जगह हुए फागोत्सव और गिंदड़ के आयोजन | Organizing fagotsav and gindar in many places on holi | Patrika News

होली पर कई जगह हुए फागोत्सव और गिंदड़ के आयोजन

locationसीकरPublished: Mar 23, 2019 06:05:37 pm

Submitted by:

Vinod Chauhan

धमाल के संग बरसे उल्लास के रंग

sikar local news

होली पर कई जगह हुए फागोत्सव और गिंदड़ के आयोजन

सीकर. चंग की थाप और नंगाड़े की रिदम पर झूमते कदम। गली-मोहल्ले और सडक़ों तक उड़ता गुलाल। हर तरफ खुशी और उल्लास का माहौल। रंगों का त्योहार होली जिले भर में उत्साह से मनाया गया। शुभमुहूर्त में होली का दहन किया गया। लोगों ने नई फसल की बलियों की सिकाई की। रातभर चंग, धमाल और गिंदड़ के आयोजनों में लोग थिरकते रहे। दूसरे दिन गुरुवार को सुबह से ही रंग-गुलाल लगाने का दौर शुरू हो गया, जो दोपहर बाद तक जारी रहा। हर कोई खुशियों के रंग में डूबा नजर आया। बच्चें ही नही, युवा और बुजूर्गों ने भी जमकर होली खेली। शहर के अपार्टमेंट्स में सामूहिक होली का आयोजन किया गया।
नीमकाथाना/टोडा/पाटन/सिरोही. शहर सहित उपखंड क्षेत्र में बुधवार को होली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। रामलीला मैदान स्थित सरकारी स्कूल नंबर 4 में होली के त्योहार पर चांद चढ्यो गिगनार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय व बाहर से आए हुए कलाकारों ने एक से बढक़र एक सांस्कृति कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। डॉ.हरबंस गोयल ने भी कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस मौके पर विधायक सुरेश मोदी का समिति की ओर से सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष त्रिलोक दीवान,प्रतिपक्ष नेता महेंद्र गोयल,गिरधारी पंसारी सहित शहर के हजारों लोग उपस्थित थे।
दिव्यांग बच्चों संग खेली फूलों की होली
स्वामी विवेकानंद पूनर्वास संस्थान में समाजसेवी पूर्णमल शर्मा के मार्गदर्शन पर भामाशाह ब्रह्दत मोदी ने दिव्यांग बच्चों के साथ फूलों की होली खेली। संस्थान निदेशक गुलशन कुमार शर्मा ने ब्रह्मदत्त मोदी जी का साफ ा पहनाकर स्वागत किया। दिव्यांग बच्चों ने रघुपति राघव का कीर्तन गाकर सभी का ईश्वर प्रार्थना की। मंच संचालन कृष्ण सैनी द्वारा किया गया।
गणेश्वर गांव के लोक देवता बाबा रायसल का वार्षिक डूडू मेला धूम-धूम धाम से आयोजित हुआ। ग्रामीण व राजपूत समाज के लोग अश्त्र शस्त्र से सुशोभित होकर हाथों में निशान लेकर बाबा के जयकारों लगाते हुए ड़ीजे की धून पर नाचते गाते शोभायात्रा में शामिल हुए। मेले में शाम को कुश्ती दंगल, निशाने बाजी,ढप-चंग दमाल,नेहड़ा सहित अनेक प्रतियोगिताएं हुई। इस मौके पर रामायण महाभारत के प्रसंग भी सुनाएं। शहिद गोकुल चंद सेवा समिति अध्यक्ष सरजीत यादव द्धारा समाज सेवकों का सम्मान किया।
पलसाना. कस्बे सहित आसपास के गांवों में बुधवार रात को पूजन कर होली चौक में होली का दहन किया गया। गुरुवार को धूलंडी के दिन रंग लगाकर जमकर होली खेली।
पचलंगी. क्षेत्र के े हंसनला धाम में गुरुवार को धुलंडी महोत्सव मनाया गया। संत हनुमान दास बाबा ने बताया कि इस वार्षिक आयोजन में सुबह से शुरू हुए कार्यक्रम में क्षेत्र लोग चंग व ढफ़ो की ताल पर धाम में एकत्रित हुए।
दांतारामगढ़ . क्षेत्र में थानाप्रभारी श्रीराम ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर होलीका दहन करवाया। वहीं सार्वजनिक होली का दहन सरपंच मधु स्वामी ने पूर्जा अर्चना के साथ फील्ड में करवाया ।
श्रीमाधोपुर. कस्बे की परंपरागत होली का दहन पंचावाली फाटक के पास किया गया। यहां पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि सुनिल पुरी ने पार्षदों के साथ होली का पूजन कर होली का दहन किया। रघुनाथ मंदिर में फ ागोत्सव व फूलडोल का कार्यक्रम हुआ।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो