scriptपानीपत की आग | Panipat fire | Patrika News

पानीपत की आग

locationसीकरPublished: Dec 11, 2019 05:58:37 pm

Submitted by:

Bhagwan

फिल्म पानीपत में महाराजा सूरजमल के चरित्र को गलत तरीके से पेश करने के विरोध में शेखावाटी में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सीकर शहर के अलावा कई कस्बों में फिल्म के विरोध में प्रदर्शन किया गया।

panipat

panipat

सीकर. फिल्म पानीपत में महाराजा सूरजमल के चरित्र को गलत तरीके से पेश करने के विरोध में शेखावाटी में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सीकर शहर के अलावा कई कस्बों में फिल्म के विरोध में प्रदर्शन किया गया। सर्व समाज के बैनर तले युवाओं की मंगलवार सुबह आक्रोश बैठक हुई। इसके बाद युवा नारेबाजी करते हुए कल्याण सर्किल पहुंचे। यहां युवाओं ने सडक़ पर टायर जलाकर उग्र प्रदर्शन किया। युवा से यहां विभिन्न सिनेमाघरों तक भी पहुुंच गए। संचालकों के फिल्म का प्रदर्शन नहीं करने के आश्वासन पर युवाओं का आक्रोश शांत हुआ। सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने सूचना प्रसारण मंत्री को ज्ञापन भिजवाया है। इस मौके पर स्वदेश शर्मा, रविन्द्र मिश्रा, हरि नागा, अरविन्द ओला, मुकेश गुर्जर, सुशील कुल्हरी, विकास चौधरी, दीपक यादव, राहुल कुमार, सुभाष जाखड़ व विक्रम सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। इधर, राजपूत महासभा की बैठक मंगलवार को हुई। इसमें महाराज सूरजमल को लालची शासक बताने को गलत ठहराया। महासभा पदाधिकारियों ने फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है। महासभा अध्यक्ष दयाल सिंह रोरू सहित अन्य ने फिल्मांकन को गैर जिम्मेदार बताया है। इस मौके पर संरक्षक सुदर्शन सिंह खूड़ी, लोकेन्द्र सिंह छापोली, मदन सिंह गोगावास, भवानी सिंह, डॉ. वीरेन्द्र सिंह सोला, श्रीपाल सिंह व नारायण सिंह सबलपुरा सहित अन्य मौजूद रहे। इधर, जाट समाज से जुडे़ सदस्यों ने भी फिल्म पर रोक लगाने की मांग को लेकर कल्याण सर्किल पर प्रदर्शन किया। अध्यक्ष नरेन्द्र धायल ने फिल्म का प्रदर्शन पूरे देश में नहीं करने की मांग की है। इस मौके पर राजेन्द्र झूरिया, अभिषेक जाखड़, अभिनव, प्रेम जाखड़, दिलिप कुल्हरी, बलवीर थोरी व सांवरमल मुवाल सहित अन्य मौजूद रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने महाराजा सूरजमल से जुड़े गलत तथ्यों को फिल्म से हटाने की मांग की है। सदस्यों ने इस संबंध में जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया। इस मौके पर मनोज सुण्डा, तेजकरण कुल्हरी व रूचि चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।
सांसद ने लोकसभा में उठाया मामला

सांसद स्वामी सुमेधानन्द सरस्वती ने लोकसभा में फिल्म पानीपत का मामला उठाया। उन्होंने फिल्म में महाराजा सूरजमल के गलत चित्रण को हटाने तथा फिल्म को बैन करने की मांग की। संासद ने सदन में बताया कि महाराजा सूरजमल हिन्दुस्तान के पहले ऐसे राजा थे जिन्होने अपने जीवन में एक भी युद्ध नहीं हारा। वह एक ऐसे व्यक्तित्व के धनी थे जो भी उनके पास शरण हेतु गया उसे शरण दी तथा उनका सम्मान किया। महाराजा सूरजमल के पास अलीगढ़, मथुरा, आगरा व रोहतक तक का शासन रहा था। सांसद ने कहा कि महाराज सूरजमल के चरित्र चित्रण व इतिहास को फिल्म में काफी गलत तरीके से पेश किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो