सीकर

मरकज व बाहर से लौटे लोग कल शाम तक दें जानकारी, नहीं तो होगी जेल

सीकर. दिल्ली की निजामुद्दीन मरकज (Delhi Nizamuddin Markaz) सहित बाहरी इलाकों से आकर छिपने वाले लोगों के खिलाफ प्रशासन सख्त हो गया है।

सीकरApr 09, 2020 / 05:58 pm

Sachin

मरकज व बाहर से लौटे लोग कल शाम तक दें जानकारी, नहीं तो होगी जेल

सीकर. दिल्ली की निजामुद्दीन मरकज (Delhi Nizamuddin Markaz) सहित बाहरी इलाकों से आकर छिपने वाले लोगों के खिलाफ प्रशासन सख्त हो गया है। सीकर जिला प्रशासन ने अब ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। विभिन्न स्थानों की यात्रा करने के बाद भी यात्रा की जानकारी छिपाने वालों को प्रशासन ने 10 अप्रेल शाम तक का अवसर दिया है। जिसमें वह अपनी ट्रेवल हिस्ट्री बताने के साथ स्क्रिीनिंग करवा सकते हैं। लेकिन, इसके बाद भी यदि कोई ऐसा शख्स छिपा मिला, तो प्रशासन उसके खिलाफ अलग अलग धाराओं में केस दर्ज करेगा। जिसमें उन्हें जेल तक जाना पड़ सकता है। जिला कलक्टर यज्ञमित्र सिंह देव ने बताया कि ऐसे व्यक्ति जो विभिन्न देश, राज्य या मरगज की यात्रा करके आए है और अब तक प्रशासन या चिकित्सा विभाग को जानकारी नहीं दी है तो वह दस अप्रेल शाम तक जानकारी दे सकते हैं। इसके बाद सामने आने वाले यात्रियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जिला कलक्टर ने बताया कि कई व्यक्तियों के यात्रा की जानकारी छिपाने की बात सामने आ रही है। ऐसे में यह आदेश जारी किया गया है। कलक्टर ने माना है कि इस तरह के लोगों की वजह से संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।

कार्मिकों ने छोड़ा मुख्यालय तो गिरेगी गाज


सीकर. कोरोना वायरस के साए के बीच बिना अनुमति के मुख्यालय छोडऩे वाले अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जिला प्रशासन की ओर से भी की जाएगी। एडीएम जयप्रकाश ने बताया कि बिना अनुमति मुख्यालय छोडऩा बेहद ही गंभीर है। यदि किसी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी के मुख्यालय छोडऩे की बात सामने आई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को अपने कर्मचारियों को मुख्यालय पर ही रहने के लिए पाबंद करने के निर्देश भी दिए गए है।


कलक्टर को दिए चेक


सीकर. जिला कलक्टर यज्ञ मित्र सिंहदेव ने बताया कि कोरोना के खिलाफ लडाई में सरकार के सहयोग के लिए भामाशाह, दानदाता, स्वयं सेवी संगठन, शिक्षण संस्थान, संस्थाएं आदि मुख्यमंत्री राहत कोष में दान देने के लिए लगातार लोग आगे आ रहे हैं। गुरुवार को संस्कार मैरीज पैलेस के डायरक्टर कैलाश चंद सैनी ने एक लाख रुपए का चैक, शिवलाल सिंह जाखड़ आनंद नगर सीकर ने 51 हजार रुपए का चैक दिया है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.