scriptPhotos : शबद कीर्तन से गूंजे गुरुद्वारे, दिन भर मंदिरों में हुए धार्मिक आयोजन | Patrika News
सीकर

Photos : शबद कीर्तन से गूंजे गुरुद्वारे, दिन भर मंदिरों में हुए धार्मिक आयोजन

4 Photos
4 years ago
1/4

सीकर. कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को देव दिवाली और गुरुनानक जयंती का ‘प्रकाश’ रहा। मंदिरों में देव दिवाली के दीयों का प्रकाश रहा, तो गुरुद्वारों में गुरू नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर आस्था का उजास रहा।

2/4

दोनों धार्मिक स्थलों पर दिनभर धार्मिक आयोजनों का दौर चलता रहा। जहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। घरों में पूजा- उपासना के साथ उपवास और दान- पुण्य का जोर रहा। महिलाओं ने दीप दान के साथ सत्यनारायण भगवान का व्रत और उद्यापन किया।

3/4

प्रकाश उत्सव पर शहर के गुरुद्वारों में कई धार्मिक आयोजन हुए। रामलीला मैदान स्थित कल्याण गुरुनानक गुरुद्वारा से इस दौरान सुबह पांच बजे प्रभात फेरी निकाली गई। गुरुग्रंथ साहेब के अखंड पाठ के समापन और भोग के साथ अरदास की गई।

4/4

शबद-कीर्तन और प्रकाश उत्सव की अरदास के बाद अटूट लंगर का आयोजन हुआ। इसका काफी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने लाभ लिया।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.