scriptप्लास्टिक थैली का रुके इस्तेमाल… | Plastic bag paused use | Patrika News

प्लास्टिक थैली का रुके इस्तेमाल…

locationसीकरPublished: Sep 16, 2019 07:28:21 pm

Submitted by:

Devendra

रींगस रोड पर स्थित यादव धर्मशाला में रविवार को राजस्थान युवा संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष रवि शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

प्लास्टिक थैली का रुके इस्तेमाल...

प्लास्टिक थैली का रुके इस्तेमाल…

खाटूश्यामजी. रींगस रोड पर स्थित यादव धर्मशाला में रविवार को राजस्थान युवा संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष रवि शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक को सीकर जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह खंडेला, उपाध्यक्ष सुभाष चौधरी, झुंझुनू जिलाध्यक्ष कैलाश व्यास, पाली जिला अध्यक्ष अरविंद राजपुरोहित, जयपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष रजनी देव वशिष्ठ ने संगठन के उद्देश्य कार्य एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। प्रदेश महामंत्री अनुराधा शर्मा ने महिला उत्पीडऩ व निम्न भूजल स्तर के लिए समाज में जागरूकता लाने व प्लास्टिक की थैलियों के विरुद्ध अभियान चलाने के लिए प्रस्ताव पारित किया। प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौहान ने संगठन की आय व्यय का ब्यौरा दिया। बैठक में गत दिनों सीकर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल चौधरी की मृत्यु पर संगठन की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान अशोक ठेकेदार को संगठन का संरक्षक बनाया गया। कार्यक्रम का संचालन सुभाष चौधरी ने किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री मनोज कटारिया भोजपुर, संगठन मंत्री राहुल कटराथल, झुंझुनू जिला उपाध्यक्ष रणजीत पूनिया, सुरेंद्र बारडोलिया, महेश निठारवाल सहित प्रदेश एवं सीकर जिले के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो