script‘राशि’ के रंग से बढ़ रही आशियानें की रौनक, वेलवेट टच पहली पसंद | plastic pent is first choice in colour | Patrika News

‘राशि’ के रंग से बढ़ रही आशियानें की रौनक, वेलवेट टच पहली पसंद

locationसीकरPublished: Oct 11, 2019 12:15:33 pm

Submitted by:

Sachin

सीकर. इंसान की किस्मत का फैसला करने वाली राशि अब घर की दीवारों का भी भाग्य तय कर रही हैं।

‘राशि’ के रंग से बढ़ रही आशियानें की रौनक, वेलवेट टच पहली पसंद

‘राशि’ के रंग से बढ़ रही आशियानें की रौनक, वेलवेट टच पहली पसंद



सीकर. इंसान की किस्मत का फैसला करने वाली राशि अब घर की दीवारों का भी भाग्य तय कर रही हैं। दिवाली पर घर के किस कमरे में कैसा रंग होगा, इसका फैसला अब राशि के हिसाब से किया जा रहा है। खास तौर पर नया घर बनाने वाले या शादी के बंधन में बंधने जा रहे युवक -युवतियां इसे ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। ऐसे में त्योहारी सीजन में रंग तय करने के लिए भी लोग ज्योतिषियों के पास पहुंचने लगे हैं। पंडित दिनेश मिश्रा का भी कहना है कि हर इंसान की राशि का एक गृह स्वामी और उसका एक खास रंग होता है। यदि हर शख्स उस रंग को तरजीह देता है, तो घर की सुख शांति व समृद्धि के लिए बेहतर होता है।

राशि के हिसाब से ये रंग है बेहतर
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक वृष व तुला राशि का स्वामी शुक्र होने के चलते सफेद या क्रीम रंग घर में लाभदायक है। इसी तरह मिथुन व कन्या का स्वामी बुध होने से हरा, कर्क का स्वामी गुरु होने से पीला, सिंह का स्वामी सूर्य होने से लाल वृश्चिक का स्वामी मंगल होने से लाल व हल्का लाल धनु का स्वामी गुरु होने से पीला, मकर व कुंभ का स्वामी शनि होने से काला या हल्का काला तथा मीन राशि का स्वामी गुरु होने से घर में पीला रंग बेहतर है।

वेलवेट टच पहली पसंद
राशि के हिसाब से रंग के साथ लोग अब परंपरागत कली से भी किनारा करने लगे हैं। कली की जगह लोग अब डिस्टेंपर को ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं। लंबे समय तक रंग को सुरक्षित रखने के लिए प्लास्टिक पेंट की मांग भी अब बेहद बढ़ गई है। जिसकी वैरायटी में इस बार शामिल हुआ वेलवेट टच लोगों को खूब लुभा रहा है। रंग कारोबारी गौरव दीक्षित ने बताया कि वेलवेट टच कलर दीवारों पर लंबे समय तक टिका रहने के साथ हाथों और आंखों को भी अच्छा अहसास देता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो