script#सूदखोरी : इस पति-पत्नी की मौत ने खोली पुलिस की आंख | Police started the usury campaign | Patrika News

#सूदखोरी : इस पति-पत्नी की मौत ने खोली पुलिस की आंख

locationसीकरPublished: Apr 15, 2017 05:48:00 pm

Submitted by:

dinesh rathore

शहर में सूदखोरी का जाल अब भी कई जगह फल-फूल रहा है। इसमें कई लोग फंसकर बर्बाद हो चुके हैं तो कई लोगों ने इससे पीछा छुड़ाने के लिए मौत का रास्ता अपनाया।

शहर में सूदखोरी का जाल अब भी कई जगह फल-फूल रहा है। इसमें कई लोग फंसकर बर्बाद हो चुके हैं तो कई लोगों ने इससे पीछा छुड़ाने के लिए मौत का रास्ता अपनाया। लेकिन कोई हल नहीं निकला। अभी भी कई ऐसे पीडि़त हैं जो इन सूदखोरों के जाल में फंसे हैं। दो महीने मलकेडा इलाके में पति-पत्नी की मौत ने पुलिस को बड़ा झटका दिया। इसके बाद शहर में शुरू हुआ मिशन सूदखोरी अभियान। इसके बाद कई सूदखोरों पर पुलिस ने शिकंजा कसा। कई की अभी तक पुलिस को तलाश है।
Read:

सीकर पुलिस ने कसा शिकंजा, अब ऐसे जान सकेंगे इन माफियाओं की पूरी कुंडली 

एेसा उजागर हुआ मामला

मलकेड़ा गांव में फरवरी में दंपत्ती ने फंदे पर लटकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या का कारण सूदखोरी से परेशानी माना गया। दंपत्ती की ओर से छोड़े गए सुसाइड नोट में इसकी जानकारी दी गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने दंपत्ती के बेटे की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया था। उद्योग नगर थानाधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि सीकर में नवलगढ़ रोड निवासी रमेश स्वामी (48) और उसकी पत्नी सम्पति देवी पिछले पांच वर्ष से मलकेड़ा गांव में किसी के मकान में किराए पर रह रहे थे। एक दिन पड़ोसियों ने देखा कि सुबह से अभी तक कोई बाहर नहीं निकला है तो उन्हें शक हुआ। बाद में मकान में झांककर देखा तो एक कमरे में रमेश का और दूसरे कमरे में उसकी पत्नी संपत्ति का शव झूलता पाया गया। इस पर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने शवों को यहां कल्याण अस्पताल पहुंचाया। बेटे के आने पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Read:

OMG! सूदखोरों का इतना खौफ, डर के मारे लापता हो गया इस पूर्व विधायक का बेटा

एक ही रस्सी के पति-पत्नी ने किए हिस्से

मलकेड़ा में रमेश व उसकी पत्नी संपति ने फंदे पर लटकने के लिए एक ही रस्सी के दो टुकड़े कर आपस में बांट लिए। पुलिस का मानना है कि सूत की यह रस्सी हाल ही नई खरीदी गई थी।
Read:

साहब! सोनू मैडम पड़ गई पीछे…इससे छुड़ा दो मेरा पीछा, कहीं आपके आसपास तो नहीं हैं ऐसी मैडम

पंक्चर निकालने की दुकान से चलता था परिवार

रमेश के परिवार की आर्थिक स्थिति खराब थी। मलकेड़ा गांव के मुख्य स्टैंड पर टायर के पंक्चर निकालने की दुकान से ही वह अपनी आजीविका चला रहा था। उसकी पत्नी घर में ब्यूटी पार्लर का काम भी करती थी। लोगों ने बताया कि उसका बेटा पांच दिन पहले ही कमाने के लिए कहीं गया था। माता-पिता की मौत होने पर उसे वापस बुलाया गया।
Read:

सीकर नहीं यहां से शुरू हुआ था सूदखोरी का धंधा, अब पुलिस इनकी भी बनाएगी कुंडली

सूद के चुकाए 40 लाख

पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट मिला है। जिसमें कुछ लोगों के नाम के साथ लेन-देन का हिसाब भी लिखा गया है। पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट में मूल रकम से ज्यादा 40 लाख रुपए तक सूद के देने की बात लिखी गई है। सूद का काम करने वालों ने रमेश स्वामी का सीकर में स्थित प्लाट भी अपने नाम करवा लिया था। एेसी परिस्थितियों में पांच वर्ष पहले सीकर में नवलगढ़ रोड पर स्थित मकान भी बेचना पड़ा था। रमेश के बेटे ने अज्ञात लोगों के खिलाफ सूद के लिए उसके माता-पिता को प्रताडि़त कर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज करवाया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो