scriptUdaipur Murder Case: पुलिस ने रोका भाजपा का मशाल जुलूस, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सहित चार गिरफ्तार | Police stopped BJP torch procession, four arrested | Patrika News

Udaipur Murder Case: पुलिस ने रोका भाजपा का मशाल जुलूस, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सहित चार गिरफ्तार

locationसीकरPublished: Jun 30, 2022 11:53:30 am

Submitted by:

Sachin

उदयपुर हत्याकांड के विरोध में मशाल जुलूस व मुख्यमंत्री का पुतला जलाने के लिए एकत्र हुए भाजयुमो कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया।

bjym.jpg

सीकर. उदयपुर हत्याकांड के विरोध में मशाल जुलूस व मुख्यमंत्री का पुतला जलाने के लिए एकत्र हुए भाजयुमो कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। शहर के जाट बाजार में एकत्र हुए मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पहले तो किसी भी तरह का प्रदर्शन न करने की चेतावनी दी। इस पर पुलिस और मोर्चा के कार्यकर्ताओं के बीच तनातनी का माहौल बन गया। इस दौरान वहां पुलिस का भारी जाब्ता बुला लिया गया। पुलिस के जवान भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष स्वदेश शर्मा सहित चार कार्यकर्ताओं को जबरन पुलिस जीप में डालकर ले गए। पुलिस ने अन्य कार्यकर्ताओं को वहां से खदेड़ दिया। इसके बाद से शहर में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है। वहीं पुलिस उप अधीक्षक विरेन्द्र शर्मा, शहर कोतवाल कन्हैयालाल के नेतृत्व में पुलिस व क्यूआरटी का जब्ता लगातार शहर में गश्त कर रहा है।

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8c4604
सुबह किया था मशाल जुलूस का आह्वान

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने उदयपुर हत्याकांड के विरोध में मशाल जुलूस और मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने का आह्वान सुबह ही कर दिया था। इसके तहत शाम को कार्यकर्ता शहर के जाट बाजार में एकत्र होने लगे। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने धारा 144 की पालना में किसी तरह का विरोध-प्रदर्शन नहीं करने के लिए कार्यकर्ताओं को पाबंद किया। बाद में कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निरस्त कर केवल पुतला दहन करने की बात रखी। इसी दौरान शहर कोतवाल कन्हैयालाल के नेतृत्व में क्यूआरटी व पुलिस का भारी जाब्ता मौके पर पहुंंच गया।

कार्यकर्ताओं को खदेड़ा, जिला अध्यक्ष को गाड़ी में डाला

शहर कोतवाल के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे पुलिस जाब्ते ने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को खदेडऩा शुरू कर दिया। इस दौरान वहां तनातनी का माहौल बन गया। पुलिस के जवानों ने बाद में मोर्चा के जिला अध्यक्ष स्वदेश शर्मा, सुमित जोशी, मनोज बाटड़ व निश्चय जीनगर को पकड़ कर गाड़ी में डाल लिया। पुलिस उप अधीक्षक विरेन्द्र शर्मा ने बताया कि चारों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो