scriptभारत की जगह राहुल गांधी को पार्टी व परिवार को जोडऩा चाहिए: परनामी | Rahul Gandhi should unite party and family instead of India: Parnami | Patrika News

भारत की जगह राहुल गांधी को पार्टी व परिवार को जोडऩा चाहिए: परनामी

locationसीकरPublished: Dec 02, 2022 06:34:51 pm

Submitted by:

Sachin

सीकर. भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को छलावा बताया है। उन्होंने कहा कि भारत तो जुड़ा हुआ ही है।

भारत की जगह राहुल गांधी को पार्टी व परिवार को जोडऩा चाहिए: परनामी

भारत की जगह राहुल गांधी को पार्टी व परिवार को जोडऩा चाहिए: परनामी

भारत की जगह राहुल गांधी को पार्टी व परिवार को जोडऩा चाहिए: परनामी
सीकर. भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को छलावा बताया है। उन्होंने कहा कि भारत तो जुड़ा हुआ ही है। टूट तो कांग्रेस रही है। ऐसे में भारत जोड़ो की जगह राहुल गांधी को पार्टी व परिवार को जोडऩा चाहिए। वे शुक्रवार को भाजपा की जन आक्रोश यात्रा को हरी झंडी दिखाने सीकर आए थे। यहां प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सत्ता में आते ही दस दिन में किसानों का कर्ज माफ करने, बेरोजगारी भत्ता देने व बिजली की दरें नहीं बढ़ाने का वादा किया था। पर सरकार बनने के बाद कर्ज माफी तो दूर 9 हजार किसानों की तो जमीन कुर्की के नोटिस भेज दिए गए। दस प्रतिश बेरोजगारों को भी भत्ता नहीं मिला और चार साल में 9 बार बिजली की दरें बढ़ाई गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी प्रदेश में तुष्टीकरण कर रहे हैं। जिसकी वजह से ही जोधपुर, करौली व भीलवाड़ा में दंगे हुए। कहा कि राज्य सरकार भाजपा सरकार की योजनाएं बंद करने व बदलकर चलाने का काम रही है। अपने आकाओं को खुश करने के लिए अन्नपूर्णा रसोई योजना का नाम इंदिरा रसोई कर दिया। जबकि भामाशाह योजना को बंद कर उसकी जगह चिरंजीवी योजना शुरू कर दी। जिसका भी धरातल पर लोगों को लाभ ही नहीं मिल पा रहा है। बोले, जल जीवन मिशन योजना के तहत केंद्र से मिले 27 हजार करोड़ रुपए राज्य सरकार इसलिए खर्च नहीं कर रही कि कहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम ना हो जाए।
भारत की जगह राहुल गांधी को पार्टी व परिवार को जोडऩा चाहिए: परनामी
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8g08j7

रथ यात्रा रवाना, दो करोड़ प्रदेशवासियों से जुड़ेगी भाजपा
भाजपा की जन आक्रोश यात्रा के जरिये परनामी ने दो करोड़ प्रदेशवासियों से जुडऩे की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर आदमी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। बच्चे स्कूल में असुरक्षित हैं तो आए दिन डकैती व खुलेआम फायरिंग आम हो गई है। इसे लेकर प्रदेश में काफी आक्रोश है। बोले, भाजपा की यह जनाक्रोश यात्रा प्रदेश में 2 करोड़ लोगों से सीधा जुड़ेगी। इसके बाद 2023 के चुनाव में बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी। इस दौरान भाजपा कार्यालय से जन आक्रोश रथ को रवाना किया गया। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां, पूर्व मंत्री व विधायक बंशीधर बाजिया, रतन जलधारी, गोरधन वर्मा, केडी बाबर, जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी सहित कई भाजपाई मौजूद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो