सीकर

राजस्थान में फिर बरसात व ओलावृष्टि का अलर्ट

(rain alert in rajasthan) सीकर. राजस्थान में बरसात व ओलावृष्टि का दौर एक बार फिर देखने को मिल सकता है। पश्चिम विक्षोभ व चक्रवाती हवाओं के चलते प्रदेश के कई जिलों में इसकी संभावना बताई जा रही है।

सीकरJan 21, 2021 / 09:12 am

Sachin

राजस्थान में फिर बरसात व ओलावृष्टि का अलर्ट

(rain alert in rajasthan) सीकर. राजस्थान में बरसात व ओलावृष्टि का दौर एक बार फिर देखने को मिल सकता है। पश्चिम विक्षोभ व चक्रवाती हवाओं के चलते प्रदेश के कई जिलों में इसकी संभावना बताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जनवरी का दूसरा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा है। ऊपर से राजस्थान में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पहले से बना हुआ है, जो पश्चिमी विक्षोभ के आने के बाद और प्रभावी हो जाएगा। स्काई मेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार इससे 21 जनवरी की रात से उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी हवाओं का रुख बदल जाएगा। रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी जबकि दिन के तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। वहीं, उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी राज्यों में 22 और 23 जनवरी को गरज और वर्षा के साथ ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।

शेखावाटी में एक डिग्री गिरा तापमान
इधर, शेखावाटी में मौसम खुलने के साथ तापमान में गिरावट का दौर फिर शुरू हो गया है। तीन दिन पहले फतेहपुर के कृषि अनुसंधान केंद्र में साढ़े सात डिग्री तक दर्ज हुआ तापमान मौसम खुलने के साथ ही गुरुवार को फिर एक डिग्री लुढ़का दर्ज हुआ। जिसका असर सर्दी में बढ़त के रूप में नजर आया। जिससे जन जीवन भी प्रभावित रहा। सुबह लोग देर तक रजाई में छिपे रहे, तो सर्दी से बचने के लिए पूरी तरह गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। जहां तहां लोग लकडिय़ा चुनकर आग जलाते भी दिखे।

हल्का कोहरा छाया
शेखावाटी के कई इलाकों में कोहरे का असर आज भी जारी रहा। हालांकि पिछले तीन दिनों के मुकाबले यह काफी कम रहा। धूप खिलने के बाद तो यह लगभग छंट गया। कोहरे का असर ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा रहा। जहां अल सुबह दृश्यता भी प्रभावित रही। मौसम विभाग के अनुसार कोहरा छंटने के साथ आने वाले दिनों में बादल छाए रहने से दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी होगी तथा रात के तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।

Home / Sikar / राजस्थान में फिर बरसात व ओलावृष्टि का अलर्ट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.