सीकर

बरसात के बाद छाया कोहरा, बादलों ने बढ़ाई ठंड

सीकर में रविवार की बरसात के बाद सोमवार को मौसम फिर नए रूप में दिखा। जिले में सुबह की शुरुआत आज कोहरे के साथ हुई।

सीकरOct 18, 2021 / 02:20 pm

Sachin

बरसात के बाद छाया कोहरा, बादलों ने बढ़ाई ठंड

सीकर. सीकर में रविवार की बरसात के बाद सोमवार को मौसम फिर नए रूप में दिखा। जिले में सुबह की शुरुआत आज कोहरे के साथ हुई। जो ग्रामीण इलाकों में सुबह सात बजे तक जारी रहा। कोहरे से दृश्यता में कमी रही। जो दिन चढऩे के साथ बढ़ी। हालांकि इसके बाद भी धूप नहीं खिली। मौसम विभाग की बरसात की चेतावनी के बीच ज्यादातर इलाकों में अब भी बादल छाए हुए हैं। बरसात से हवा में बढ़ी नमी से गुलाबी ठंड का अहसास भी शुरू हो गया है।

आज भी बरसात का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने प्रदेश के कई इलाकों में सोमवार को भी बरसात की संभावना जाहिर की है। केंद्र के अनुसार सोमवार को जयपुर, कोटा, भरतपुर व अजमेर संभाग के जिलों में कहीं कहीं हल्की बरसात हो सकती है।

बंद हुए कूलर पंखे, आगे भी बढ़ेगी सर्दी
बरसात के बाद अंचल में सर्दी का असर शुरू हो गया। आलम ये रहा कि पंखे- कूलर बंद करने के साथ लोगों को रात को कंबल ओढऩी पड़ी। इधर, मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश में मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। जिससे सर्दी का असर बढ़ेगा।

पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, आज यहां असर
मौसम में ये बदलाव बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र व पश्चिमी विक्षोभ का असर है। जो प्रदेश में एक- दो दिन रहेगा। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.