scriptआज घटेगा आंधी व बरसात का क्षेत्र, कम हुआ पश्चिम विक्षोभ का असर | rain and storm alert in rajasthan | Patrika News

आज घटेगा आंधी व बरसात का क्षेत्र, कम हुआ पश्चिम विक्षोभ का असर

locationसीकरPublished: May 14, 2021 10:14:06 am

Submitted by:

Sachin

राजस्थान में पश्चिम विक्षोभ का असर शुक्रवार को कम हो जाएगा। इससे आंधी व बरसात का क्षेत्र सीमित हो जाएगा।

आज घटेगा आंधी व बरसात का क्षेत्र, कम हुआ पश्चिम विक्षोभ का असर

आज घटेगा आंधी व बरसात का क्षेत्र, कम हुआ पश्चिम विक्षोभ का असर

सीकर. राजस्थान में पश्चिम विक्षोभ का असर शुक्रवार को कम हो जाएगा। इससे आंधी व बरसात का क्षेत्र सीमित हो जाएगा। प्रदेश के केवल उत्तरी भागों में ही छुटपुट बारिश होगी। जहां मेघगर्जन के साथ हवाओं की रफ्तार में भ्ीा तेजी रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार शुक्रवार को राजस्थान के अलवर, भरतपुर तथा पश्चिम राजस्थान के चूरू व गंगानगर जिलों में बरसात व 30 से 40 किमी रफ्तार की आंधी आ सकती है। जबकि बाकी भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इधर, स्काईमेट वेदर रिपोर्ट ने भी राजस्थान के कुछ इलाकों में अंधड़ व बरसात की चेतावनी जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और पश्चिम राजस्थान के आसपास के हिस्सों पर है। राजस्थान के कुछ इलाकों में बादलों की गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

आगे साफ रहेगा मौसम, बढ़ेगा तापमान
इधर, मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिम विक्षोभ का असर कम होते ही प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर फिर शुरू हो सकता है। तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ प्रदेश के कई जिलों में हीट वेव भी देखने को मिल सकती है।

आज देशभर में ये रहेगी मौसमी गतिविधी
स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को राजस्थान के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु, मध्य महाराष्ट्र, दिल्ली और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें संभव हैं। लक्षद्वीप के ऊपर भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। केरल, कर्नाटक के दक्षिणी तट, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, नागालैंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा संभव है। इसी तरह पश्चिमी हिमालय, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण कोंकण और गोवा, आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम गति की बारिश की संभावना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो