scriptराजस्थान में कमजोर हुआ मानसून, आज कुछ जिलों में ही हल्की बरसात की संभावना | rain and storm alert in rajasthan | Patrika News

राजस्थान में कमजोर हुआ मानसून, आज कुछ जिलों में ही हल्की बरसात की संभावना

locationसीकरPublished: Jun 28, 2021 08:50:32 am

Submitted by:

Sachin

राजस्थान में मानसून लगातार कमजोर पड़ता जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में मंगलवार से पश्चिमी हवाओं के प्रभावी होने से बारिश की गतिविधियों में ओर कमी होगी।

राजस्थान में कमजोर हुआ मानसून, आज कुछ जिलों में ही हल्की बरसात की संभावना

राजस्थान में कमजोर हुआ मानसून, आज कुछ जिलों में ही हल्की बरसात की संभावना

सीकर. राजस्थान में मानसून लगातार कमजोर पड़ता जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में मंगलवार से पश्चिमी हवाओं के प्रभावी होने से बारिश की गतिविधियों में ओर कमी होगी। जिससे कुछ इलाकों में छुटपुट बरसात व तेज हवाओं को छोड़़कर बाकी जगह मौसम शुष्क रहेगा। जिसका ज्यादा असर बीकानेर संभाग में देखने को मिलेगा। इससे पहले सोमवार को उदयपुर, कोटा, जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बरसात हो सकती है। प्रदेश के बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमन्द, सिरोही व उदयपुर जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से हवाओं के साथ मेघगर्जन व वज्रपात देखने केा मिल सकता है।

 

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार देश में झारखंड और आसपास के इलाकों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है। सौराष्ट्र और कच्छ पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। मौसमी सिस्टम में सोमवार को देश के उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, कर्नाटक और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। आंध्र प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, केरल, कोंकण और गोवा, गुजरात क्षेत्र और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसी तरह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, तमिलनाडु और पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश हो सकती है।


शेखावाटी में उमस भरी गर्मी ने सताया
इससे पहले शेखावाटी सहित प्रदेश के कई जिले बरसात की गतिविधियों में हुई कमी की वजह से भीषण गर्मी व उमस से जूझ रहे हैं। सीकर जिले में तो उमस के सामने कूलर भी फेल साबित हो रहे हैं। जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री दर्ज हुआ।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो