scriptराजस्थान में झमाझम बरस रहा पानी, खेतों में बढ़ी हलचल, मौसम हुआ खुशनुमा | rain in jhunjhunu farmer busy in sowing | Patrika News

राजस्थान में झमाझम बरस रहा पानी, खेतों में बढ़ी हलचल, मौसम हुआ खुशनुमा

locationसीकरPublished: Jun 27, 2018 12:49:48 pm

Submitted by:

Vinod Chauhan

अंचल में मंगलवार को बरसात से मौसम खुशनुमा हो गया। कई जगह बरसात के कारण लोगों को गर्मीसे राहत मिली।

rain in jhunjhunu farmer busy in sowing

झमाझम बरस रहा पानी, खेतों में बढ़ी हलचल, मौसम हुआ खुशनुमा

झुंझुनूं.

अंचल में मंगलवार को बरसात से मौसम खुशनुमा हो गया। कई जगह बरसात के कारण लोगों को गर्मीसे राहत मिली। जिला मुख्यालय समेत विभिन्न इलाकों में अल सुबह से ही घने काले बादलों का आना जाना लगा। दोपहर बाद रिमझिम बरसात शुरू हुई। कुछ देर बाद मध्यम दर्जे की बरसात शुरू हुई। सबसे ज्यादा बरसात उदयपुरवाटी क्षेत्र में 16 और खेतड़ी में 13 मिलीमीटर बरसात हुई। इसके अलावा मलसीसर में सात, झुंझुनूं में छह, चिड़ावा में चार मिलीमीटर बरसात हुई। उदयपुरवाटी और खेतड़ी में ठीकठाक बरसात के चलते पानी सडक़ों पर जमा हो गया। वहीं, नीचले स्थानों पर पानी भर जाने से मामूली परेशानी हुई। बरसात की वजह से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मीसे राहत मिली। बरसात के कारण तापमान में गिरावट आई। पिलानी मौसम केंद्र के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री और न्यूनतम 25.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।


चिराना. क्षेत्र में 24 घंटे के दौरान अच्छी बरसात हुई। सोमवार रात डेढ़ घंटे व मंगलवार दोपहर दो घंटे अच्छी बरसात से रास्तों में घुटनों तक पानी भर गया। मुख्य बस स्टैण्ड पर पानी भरने से राहगीरों को परेशानियों हुई।

 

नवलगढ़. क्षेत्र में मंगलवार को दोपहर में बरसात होने से मौसम सुहावना हो गया। लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली। क्षेत्र में चार एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश होने से जगह-जगह पानी भर गया।


बिसाऊ. कस्बे में दोपहर बाद डेढ घंटे तक बरसात हुई। बरसात से वार्ड 16 में श्रीराम हवेली से पार्षद श्रीकिशन के घर तक, नीमडी कुईं से पश्चिमी दरवाजा तक, मलसीसर स्टैंड से संस्कृत विद्यालय तक, जीणमाता मंदिर से सिगतिया के कुएं के पास तक नायकान बस्ती में पानी भर गया।

बरसाती पानी के भराव की समस्या बनी नासूर, परेशान हुए लोग
मुकुंदगढ़. कस्बे में मंगलवार दोपहर मौसम का मिजाज बदला। सुबह से छाई तल्ख धूप के बाद दोपहर करीब दो बजे बाद बादल छाए और बूंदाबांदी शुरू हो गई। जो बाद में मोटी बंूदो में तब्दील हो गई। इसके बाद करीब आधे घंटे से ज्यादा समय तक झमाझम बरसात हुई। बरसात से मौसम में शीतलता घुलने से गर्मी से राहत मिली। वहीं शाम तक बादल छाए रहने से मौसम भी खुशनुमा बना रहा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो