scriptपेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर राजस्थान BJP के इन दो मंत्रियों ने दिए अजीबोगरीब बयान | Rajasthan BJP ministers funny statement On the rising prices of petrol | Patrika News

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर राजस्थान BJP के इन दो मंत्रियों ने दिए अजीबोगरीब बयान

locationसीकरPublished: Sep 10, 2018 10:46:55 am

Submitted by:

vishwanath saini

www.patrika.com/sikar-news/

kalicharan saraf rajkumar rinwa

Rajasthan BJP ministers funny statement On the rising prices of petrol

फतेहपुर/सीकर. पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों व लगाातर गिर रही रुपए की कीमत पर भाजपा के दो मंत्रियों ने अजीबोगरीब बयान दिए हैं। देवस्थान मंत्री राजकुमार रिणवां ने कहा कि जब क्रुड ऑयल के दाम बढ़ रहे है तो फिर जनता खर्चा कम क्यों नहीं कर देती है। जनता को खपत कम कर देनी चाहिए। वहीं चिकित्सा मंत्री कालीचरण सर्राफ का मानना है कि रुपए की कीमत नहीं गिर रही है डॉलर की बढ़ रहा है। शनिवार रात को फतेहपुर आएं मंत्री रिणवां ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अन्य देशों में नेशनल करेक्टर होता है कि किसी वस्तु के भाव बढ़ते है तो वहां पर अपने आप उसकी खपत कम कर दी जाती है। अपने यहां पर विलक्षण स्थिति है।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल की कीमत सरकार के हाथ में नहीं है। अंतर्राष्टीय मार्केट के आधार पर कीमत तय होती है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार विचार कर रही है कि कैसे कीमत कम की जाए। टैक्स कम किए जाये या कोई अन्य रास्ता अपनाया जाएं। रिणवां ने कहा कि देश में रोजाना बाढ़ आ रही है हजारों करोड़ रुपए खर्च होते है तो फिर पैसा आयेगा कहां से? यह बात जनता समझती नहीं है। मंत्री रिणवां ने कहा कि कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगा है जो कि गलत है। रिणवां ने कहा कि अब जो पेट्रोल का मूल्य है उससे चार रुपए ज्यादा था कांग्रेस के राज में।


रुपए की कीमत घटी नहीं, डॉलर की कीमत बढ़ गई

चिकित्सा मंत्री कालीचरण सर्राफ ने कहा कि जब देश में पेट्रोल की कीमत कम हुई तो कांग्रेसियों ने कहा था कि अन्तराष्ट्रीय बाजार में कीमतें घटी है इसलिए कम हुई है। ऐसे में जब अब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत बढ़ी है तो फिर कांग्रेसी प्रधानमंत्री मोदी को जिम्मेदार क्यों ठहरा रहे है। फतेहपुर दौरे पर आएं कालीचरण सर्राफ ने रुपए की कीमत गिरने के सवाल पर कहा कि रुपये की कीमत कम नहीं हुई है डॉलर की कीमत बढ़ गई है। कांग्रेस पर हमला करते हुए सराफ ने कहा कि कांग्रेस मंच पर आकर भाजपा सरकार की तुलना में आधे भी विकास कार्य गिना दे। कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो