script

Rajasthan Election Result 2018 LIVE : अंतिम चरण में बिगड़ा इन प्रत्याशियों की हार-जीत का गणित, जानें अब तक कौन-कौन जीते

locationसीकरPublished: Dec 11, 2018 03:26:39 pm

Submitted by:

vishwanath saini

उदयपुरवाटी में बसपा के राजेन्द्र गुढ़ा, नवलगढ़ में कांग्रेस के राजकुमार शर्मा व धोद में कांग्रेस परसराम मोरदिया जीत चुके हैं।

Rajasthan Election Result 2018 Sikar Churu and Jhunjhunu District

Rajasthan Election Result 2018 Sikar Churu and Jhunjhunu District

सीकर. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में मतों की गणना अंतिम चरण में पहुंच गई है, हालांकि कई जीते का परिणाम घोषित भी किया जा चुका है। अंतिम चरण की मतगणना में शेखावाटी के सीकर, चूरू और झुंझुनूं जिले की कई सीटों पर हार-जीत के समीकरण बदल गए हैं। शुुरुआत में जो प्रत्याशी जीत रहे थे वे अंतिम चरणों में पिछड़ गए। इनके अलावा उदयपुरवाटी में बसपा के राजेन्द्र गुढ़ा, नवलगढ़ में कांग्रेस के राजकुमार शर्मा व धोद में कांग्रेस परसराम मोरदिया जीत चुके हैं।
सीकर के दातारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 13वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त हुई कम
– महज 1300 मतों से आगे चल रहे हैं कांग्रेस के वीरेंद्र सिंह

फतेहपुर
कांग्रेस हाकम अली 57508
भाजपा
सुनीता 49579
कांग्रेस 7929 से आगे
सीकर
कांग्रेस राजेंद्र पारीक 38128
भाजपा रतन जलधारी 25498
बढ़त- कांग्रेस 7630
धोद
परसराम कांग्रेस- 52198
माकपा पेमाराम – 42537
बढ़त कांग्रेस 9661
लक्ष्मणगढ़
कांग्रेस के गोविंदसिंह 30034
भाजपा दिनेश जोशी 21125
बढ़त कांग्रेस 8909
नीमकाथाना
कांग्रेस सुरेश मोदी 36175
भाजपा प्रेमसिंह बाजौर 30456
बढ़त कांग्रेस 5719
श्रीमाधोपुर
कांग्रेस दीपेंद्रसिंह- 20752
भाजपा- झाबरसिंह 14221
बढ़त कांग्रेस 6536
खंडेला
निर्दलीय महादेवसिंह 28015
कांग्रेस सुभाष मील 21109
बढत निर्दलीय 6906
कांग्रेस को बढत, एक पर जीत


सीकर. विधानसभा चुनावों के लिए मंगलवार को हुई मतगणना के नतीजे अंतिम चरण में हैं। तीन बजे तक जिले की आठ में से एक सीट के परिणाम घोषित हो चुका हैं तथा सात पर मतगणना जारी थी। सबसे पहले धोद विधानसभा के परिणाम घोषित कर दिया गया। इसमें कांग्रेस के दिग्गज नेता परसराम मोरदिया ने जीत दर्ज की है। उन्होंने माकपा के पूर्व विधायक पेमाराम को पटखनी दी है। खंडेला सीट पर निर्दलीय महादेवसिंह खंडेला बढ़त बनाए हुए हैं। फतेहपुर में सबसे रोचक मुकाबला है। पहले भाजपा की सुनीता ने बढत बनाई, बाद में कांग्रेस के भंवरू खां आगे हो गए और अंतिम चरण की मतगणना में भाजपा की सुनीता को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। लक्ष्मणगढ़, दांतारामगढ़, श्रीमाधोपुर, सीकर व नीमकाथाना से कांग्रेस आगे है।

ट्रेंडिंग वीडियो