scriptLok Sabha Election Results : राजस्थान में यहां मोदी लहर में ढहा कांग्रेस का गढ़, बड़ी जीत की ओर भाजपा | Rajasthan Lok Sabha election 2019 bjp leading in sikar constituency | Patrika News

Lok Sabha Election Results : राजस्थान में यहां मोदी लहर में ढहा कांग्रेस का गढ़, बड़ी जीत की ओर भाजपा

locationसीकरPublished: May 23, 2019 07:47:12 pm

Submitted by:

Vinod Chauhan

Rajasthan Lok Sabha Election Results 2019 : लोकसभा चुनाव की मतगणना जारी है। सीकर में भाजपा प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती डेढ़ लाख वोटों से आगे चल रहे है। भाजपा को मत मिले है तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष महरिया को मत प्राप्त हुए है।

लोकसभा चुनाव की मतगणना जारी है। सीकर में भाजपा प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती डेढ़ लाख वोटों से आगे चल रहे है। भाजपा को मत मिले है तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष महरिया को मत प्राप्त हुए है।

Lok Sabha Election Results : राजस्थान में यहां मोदी लहर में ढहा कांग्रेस का गढ़, बड़ी जीत की ओर भाजपा

सीकर।
Rajasthan Lok Sabha Election की मतगणना जारी है। सीकर में Bjp प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती 2 लाख वोटों से आगे चल रहे है। भाजपा को 551935 मत मिले है तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष महरिया को 349037 मत प्राप्त हुए है। गौरतलब है सीकर में Congress का पलड़ा भारी रहा है। अब तक हुए 16 लोकसभा चुनाव में से 7 बार कांग्रेस, 4 बार भाजपा ने जीत दर्ज की। 2014 के लोकसभा चुनाव में चली मोदी लहर में यहां कांग्रेस का गढ़ ढह गया और भाजपा के उम्मीदवार सुमेधानंद सरस्वती ने जीत दर्ज की। इस बार भी भाजपा ने सुमेधानंद पर भरोसा जताते हुए फिर से मैदान में उतारा है। अब तक के आंकड़ों के अनुसार मोदी लहर फिर से दिखाई दे रही है। यहां दोनों पार्टियों के बीच डेढ़ लाख से भी ज्यादा मतों का अंतर है। फिलहाल दोपहर 3 बजे बाद परिणाम साफ हो सकेगा।

Sikar Lok Sabha Election Live Update :

Sumedhanand Saraswati ( BJP )- 551935

Subhash Maharia ( Congress )- 349037

शिक्षा मंत्री के घर में भी भाजपा आगे

प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के गृह विद्यानसभा क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ में भी भाजपा आगे बनी हुई है। यहां 7000 मतो से भाजपा को बढ़त मिली है।

मत पत्रो को लेकर विवाद

सीकर संसदीय क्षेत्र में मतगणना शुरू होते ही डाक मत पत्रो को लेकर विवाद शुरू हो गया। जानकारी के अनुसार पुलिस जवानों के मतों पर गाजिटेड ऑफिसर की सील नही होने पर माहौल गर्माया गया। हालांकि पुलिस अफसरों का कहना है कि हर बार एसएचओ ही सील लगाता है। वहीं समझाइश के बाद मामला शांत हो गया है। मतगणना स्थल पर पुलिस का भारी जाप्ता तैनात किया गया है। कई मार्गों को बंद कर दिया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो