scriptRajasthan Lok Sabha Election Result : प्रदेश की सबसे हॉट सीट, जहां कांग्रेस में 6 दिग्गज तो भाजपा में प्रदेशाध्यक्ष की प्रतिष्ठा दांव पर | rajasthan lok sabha election 2019 sikar constituency hot seat live | Patrika News

Rajasthan Lok Sabha Election Result : प्रदेश की सबसे हॉट सीट, जहां कांग्रेस में 6 दिग्गज तो भाजपा में प्रदेशाध्यक्ष की प्रतिष्ठा दांव पर

locationसीकरPublished: May 23, 2019 10:57:58 am

Submitted by:

Vinod Chauhan

Rajasthan Lok Sabha Election Result : लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सबसे चर्चित सीट बनी सीकर का परिणाम सियासी हलकों में नए समीकरण भी बदलेगा।

sikar local news

प्रदेश की सबसे हॉट सीट बनी सीकर

सीकर.

लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Election Result 2019 ) में प्रदेश की सबसे चर्चित सीट बनी सीकर का परिणाम सियासी हलकों में नए समीकरण भी बदलेगा। कांग्रेस में जहां सीकर सीट से छह दिग्गजों की तो भाजपा में खुद प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी की प्रतिष्ठा जुड़ी है। मौजूदा प्रदेश की कांग्रेस सरकार में विधायकों का भविष्य भी लोकसभा परिणाम के आधार पर तय होगा। वहीं इन परिणामों पर ही कांग्रेस में शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा, पूर्व मत्री राजेन्द्र पारीक, परसराम मोरिदया, नारायण सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह शेखावत व पूर्व केन्द्रीय मंत्री महादेव सिंह खंडेला की प्रतिष्ठा जुड़ी है।


इनकी हुई सभाएं
सीकर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, डिप्टी सीएम सचिन पायलट, प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डे, पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदलाल सैनी ने सभाओं को संबोधित किया।

यह भी पढ़ें

Lok Sabha Election 2019 : राजस्थान में यहां मतगणना के बीच हुआ विवाद, मौके पर भारी पुलिस जाप्ता तैनात

Lok Sabha Election Result : राजस्थान में यहां कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, Bjp 56 हजार के बड़े अंतर से आगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो