scriptराजस्थान के सीकर लोकसभा क्षेत्र से Bjp 1.40 लाख भारी मतों से आगे, कांग्रेस में मायूसी तो भाजपा में जश्न का माहौल | rajasthan lok sabha election 2019 sikar constituency latest update | Patrika News

राजस्थान के सीकर लोकसभा क्षेत्र से Bjp 1.40 लाख भारी मतों से आगे, कांग्रेस में मायूसी तो भाजपा में जश्न का माहौल

locationसीकरPublished: May 23, 2019 07:54:22 pm

Submitted by:

Vinod Chauhan

Rajasthan Lok Sabha Election Results 2019 : प्रदेश की सबसे हॉट सीट सीकर में भाजपा भारी मतों से आगे चल रही है। दो पार्टियों के बीच का अंतर 1.25 लाख से भी ज्यादा का है।

राजस्थान के सीकर लोकसभा क्षेत्र से Bjp 1.40 लाख भारी मतों से आगे, कांग्रेस में मायूसी तो भाजपा में जश्न का माहौल

राजस्थान के सीकर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा 1.25 लाख भारी मतों से आगे, कांग्रेस में मायूसी तो भाजपा में जश्र का माहौल

सीकर।
प्रदेश की सबसे हॉट सीट सीकर ( Sikar Election Results 2019 ) में भाजपा भारी मतों से आगे चल रही है। दो पार्टियों के बीच का अंतर 1.43 लाख से भी ज्यादा का है। यहां भाजपा प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती को 387393 से अधिक मत मिले है तो वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी सुभाष महरिया को 244008 वोट मिले है। बड़े अंतर के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्र का माहौल बना हुआ है। वहीं कांग्रेस खेमे में मायूसी छाई हुई है।

Sikar Lok Sabha Election Live Update :

Sumedhanand Saraswati ( BJP )- 387393

Subhash Maharia ( Congress )- 244008

शिक्षा मंत्री के घर में भी भाजपा आगे

प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के गृह विद्यानसभा क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ में भी भाजपा आगे बनी हुई है। यहां 7000 मतो से भाजपा को बढ़त मिली है।

 

मत पत्रो को लेकर विवाद
सीकर संसदीय क्षेत्र में मतगणना शुरू होते ही डाक मत पत्रो को लेकर विवाद शुरू हो गया। जानकारी के अनुसार पुलिस जवानों के मतों पर गाजिटेड ऑफिसर की सील नही होने पर माहौल गर्माया गया। हालांकि पुलिस अफसरों का कहना है कि हर बार एसएचओ ही सील लगाता है। वहीं समझाइश के बाद मामला शांत हो गया है। मतगणना स्थल पर पुलिस का भारी जाप्ता तैनात किया गया है। कई मार्गों को बंद कर दिया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो