सीकर

PHOTOS : ग्लेशियर नहीं राजस्थान है ये, जानिए कहां दिखे ऐसे नजारे, Minimum Temp. @ 0.8 degree celsius

8 Photos
Published: December 18, 2017 12:14:55 pm
1/8

ये हिमालय के गलेशियर नहीं। ना ही कश्मीर की घाटी है। ये राजस्थान है, जिसमें इन दिनों ऐसे नजारे देखने को मिल रहे हैं।

2/8

इन दिनों पूरे राजस्थान में सीकर जिला सबसे ठण्डा है। शनिवार को यहां का तापमान मानइस 0.8 डिग्री दर्ज किया गया है।

3/8

ऐसी तस्वीर अमूमन कश्मीर में डल झील में देखने को मिलती है। लेकिन -0.8 डिग्री पहुंचे तापमान के बीच सीकर में भी कुछ ऐसा ही एक कार की छत पर देखने को मिला। जहां ओस की बूंदे बर्फ के रूप में कुछ यूं जमी कि उसे हटाने पर एक जमी झील की सी तस्वरी उभर आई। प्रकृति का यह सुरम्य नजारा कैद किया हमारे फोटो जर्नलिस्ट जी.एल. सैनी ने।

4/8

सीकर में फसलों और वाहनों पर पर रविवार सुबह बर्फ की चादर नजर आई। वहीं शनिवार की रात सबसे सर्द रही।

5/8

सुबह छाए कोहरे के कारण राजमार्गों पर 10 फीट की दूरी तक कुछ साफ नजर नहीं आ रहा था।

6/8

इस दौरान उत्तर पूर्वी हवाएं चलने से मौसम के तेवर फिर तीखे हो गए हैं। टंकियों के बर्फीले पानी के कारण हाथ धोना तो छूना दुश्वार हो गया।

7/8

उधर, राजधानी सहित प्रदेश भर में सर्दी का सितम तेजी से बढ़ता जा रहा है। फतेहपुर में तापमान -0.8 डिग्री के साथ प्रदेश में सबसे कम रहा, जबकि चूरू में 1.6 डिग्री तापमान रहा।

8/8

राजधानी जयपुर में शुक्रवार रात की तुलना में शनिवार रात का न्यूनतम तापमान एक साथ 2.7 डिग्री की गिरावट के साथ 8 डिग्री पर पहुंच गया।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.