सीकर

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर आई बड़ी खबर, इसी माह मिलेगी खुशखबरी

Rajasthan Police Constable Recruitment 2019 Latest Update : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घोषणा के बाद पुलिस विभाग ने कांस्टेबल भर्ती को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।

सीकरAug 08, 2019 / 04:59 pm

Naveen

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर आई बड़ी खबर, इसी माह मिलेगी खुशखबरी

सीकर.

Rajasthan police constable Recruitment 2019 Latest Update : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घोषणा के बाद पुलिस विभाग ने कांस्टेबल भर्ती को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती ( Rajasthan Police Constable Bharti 2019 ) का इंतजार कर रहे बेरोजगारों के लिए मुख्यमंत्री ने पहले आठ हजार पदों की घोषणा की। लेकिन बाद में सोशल मीडिया पर पद बढऩे की झूठी खबरे वायरल हुई। अंत में बुधवार को वित्त विभाग से वर्ष 2019-20 की भर्ती में कुल पांच हजार पदों की वित्तीय स्वीकृत जारी होने पर बेरोजगार युवाओं ने राहत की सांस ली। वित्त विभाग की स्वीकृति मिलने के बाद अब पुलिस विभाग की ओर से जल्द ही कांस्टेबल भर्ती के 5000 पदों के लिए विज्ञापन जारी होने की संभावना है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संभावना इसी माह के अंत तक या सितंबर के प्रथम सप्ताह में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन होंगे।

Police Constable Recruitment for 5000 Post in Rajasthan : राज्य सरकार ने कांस्टेबल के लिए आठ हजार पदों की घोषणा कर पांच हजार पदों की स्वीकृति जारी की है। घोषणा से कम पदों को स्वीकृत मिलने से बेरोजगारों के चहरे पर कुछ मायूसी भी हैं। सरकार को जल्द ही पदों को बढ़ाकर भर्ती का विज्ञापन जारी करना चाहिए। ताकि बेरोजगारों के सपने पूरे हो सके। -प्यारेलाल गहलोत, पूर्व जिला संयोजक, बेरोजगार महासंघ

Home / Sikar / राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर आई बड़ी खबर, इसी माह मिलेगी खुशखबरी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.