मकानों में आई दरारें
सिलेंडर फटने से आसपास के दर्जनों मकानों में दरारें आ गई। तेज धमाका सुनकर लोग दहशत में आ गए। सिलेंडर फटने की सूचना पर लोग घायलों की सहायता के लिए दौड़ पड़े। हादसे का कारण गैस लीकेज होना बताया जा रहा है।
प्रशासन पहुंचा अस्पताल
सूचना मिलने पर जिला कलेक्टर यज्ञ मिंत्र सिंह देव, विधायक राजेन्द्र पारीक, सीकर एसपी गगनदीप सिंह सहित आलाधिकारी एसके अस्पताल पहुंचे। यहां हादसे में घायलों की स्थिति की जानकारी ली।