सीकरPublished: Oct 18, 2023 09:34:30 am
Akshita Deora
IMD Rain Alert: अंधड और बारिश के बाद शेखावाटी का मौसम पूरी तरह बदल गया है। बीती रात जिले भर में बारिश के कारण अधिकतम तापमान 11 डिग्री गिर गया है और सर्दी ने पैर जमा लिए है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहेगा।
सीकर। IMD Rain Alert: अंधड और बारिश के बाद शेखावाटी का मौसम पूरी तरह बदल गया है। बीती रात जिले भर में बारिश के कारण अधिकतम तापमान 11 डिग्री गिर गया है और सर्दी ने पैर जमा लिए है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। सीकर में मंगलवार सुबह से बादल छाए रहे। दिनभर बारिश के आसार बने रहे। दिनभर बादलों के कारण वातावरण में दृश्यता कम रही। नम हवाएं चलने के कारण लोग धूप को तरस गए। कम रफ्तार में चल रहे पंखे व कूलर पूरी तरह बंद हो गए। दिन ढ़लते ही सर्दी बढ़नी शुरू हो गई। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और सीकर में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री दर्ज किया गया।