scriptVIDEO. घर घर जन्मे राम, मंदिरों में भक्त बिना भगवान | ram navmi in sikar | Patrika News

VIDEO. घर घर जन्मे राम, मंदिरों में भक्त बिना भगवान

locationसीकरPublished: Apr 21, 2021 04:32:06 pm

सीकर. जिले में रामनवमी का पर्व आस्था व उल्लास से मनाया जा रहा है। घरों से लेकर मंदिरों तक में भगवान राम की पूजा- आराधना का दौर चल रहा है।

VIDEO. घर घर जन्मे राम, मंदिरों में भक्त बिना भगवान

VIDEO. घर घर जन्मे राम, मंदिरों में भक्त बिना भगवान

सीकर. जिले में रामनवमी का पर्व आस्था व उल्लास से मनाया जा रहा है। घरों से लेकर मंदिरों तक में भगवान राम की पूजा- आराधना का दौर चल रहा है। उपवास व भजन कीर्तन से भी जगह जगह राम को रिझाया जा रहा है। हालांकि कोरोना गाइडलाइन की वजह से शहर के बावड़ी गेट स्थित रघुनाथजी के मंदिर व सोभासरिया राम मंदिर में केवल पुजारी परिवार की उपस्थिति में ही भगवान राम का प्राकट्य महोत्सव मनाया गया। दोपहर 12 आयोजित महोत्सव में मंत्रोच्चारण के साथ राम जन्मोत्सव व महाआरती का आयोजन किया गया। भगवान को विशेष भोग भी लगाया गया।

हवन का आयोजन
सुभाष चौक स्थित जानकी वल्लभजी के मंदिर में रामनवमीं पर कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हवन का आयोजन किया गया। पंडित रोहित शास्त्री ने बताया कि मंदिर में सुबह माता की ज्योत लेकर सवा आठ बजे भगवान जानकीनाथ का पंचामृत से अभिषेक किया गया। दोपहर 12 बजे विशेष आरती हुई। इस दौरान भगवान जानकी नाथ, सीता और हनुमानजी को चांदी का मुकुट पहनाया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो