किराये के मकान में किया दुष्कर्म
थानाधिकारी ने बताया कि ग्रामीण इलाके की एक महिला ने महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया था कि शादी के बाद उसके पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद गोडिया गांव निवासी सुनील कुमार पुत्र नत्थ ूराम नायक ने उससे शादी करने का झांसा दिया और एक किराये के मकान में रहते हुए उसके साथ बलात्कार किया। आरोप है कि आरोपी ने लगातार दो साल तक महिला के साथ दुष्कर्म किया। बाद में वह उसके साथ मारपीट करने लगा और उसे अकेली छोड़कर भाग गया। मामले में महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बाद में तलाश की तो आरोपी फरार मिला। इसके बाद उसकी मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर उसका पीछा किया गया। इसी बीच मुखबीर से उसके घर होने की सूचना मिली तो पुलिस की टीम ने उसे दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी से मामले में पूछताछ की जा रही है।
23 year old man raped woman after husband's death