scriptघर में अकेली देख विवाहिता के साथ किया ऐसा शर्मनाक कांड | rape with woman in churu | Patrika News

घर में अकेली देख विवाहिता के साथ किया ऐसा शर्मनाक कांड

locationसीकरPublished: Jun 11, 2018 12:47:04 pm

Submitted by:

vishwanath saini

सांखू फोर्ट क्षेत्र में चाय के अंदर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के आरोप का मामला हमीरवास पुलिस ने एक युवक के खिलाफ दर्ज किया है।

rape

घर में अकेली देख विवाहिता के साथ किया ऐसा शर्मनाक कांड

सादुलपुर. सांखू फोर्ट क्षेत्र में चाय के अंदर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के आरोप का मामला हमीरवास पुलिस ने एक युवक के खिलाफ दर्ज किया है।थानाधिकारी इंद्रकुमार ने बताया कि सांखू फोर्ट निवासी दलित विवाहिता ने रविवार को रिपोर्ट दी कि 26 मई की दोपहर घर में अकेली थी। परिवार के लोग भनाई मंदिर में पूजा के लिए गए हुए थे। तभी पड़ौसी जितेन्द्र उर्फ कालू उसके घर आया तथा चाय पीने की बात कही।

 

जिस पर उसने दो कप चाय बनाई। चाय देने के बाद आरोपी ने पानी मांगा। पानी पीने के बाद दोनों ने चाय पी। इसके कुछ देर बाद उसे चक्कर आने लगे और बेहोश हो गई। होश आने पर खुद को किसी एक कमरे में पाया। जहां आरोपी ने लगातार पांच दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद एक दूसरी जगह दस दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

 

 

नौ जून को आरोपी ने उससे सोने के जेवरात ले लिए ओर अकेला छोडकऱ फरार हो गया। जहां परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि गत 26 मई को विवाहिता के जेठ ने आरोपी जितेंद्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था की उसके छोटे भाई की पत्नी घर से 46 हजार रुपए, सोने-चांदी के आभूषण व आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर चली गई है।

 

बिजली कटौती को लेकर जताया आक्रोश

रतननगर. कस्बे में काफी दिनों से विद्युत आपूर्ति में आए व्यवधान से बार-बार बिजली की रही आवाजाही से आमजन परेशान है।
रविवार सुबह दस बजे की गई विद्युत कटौती शाम तक जारी रही। जिस पर लोगों ने आक्रोश प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। लोगों ने जीएसएस से कर्मचारियों को बाहर निकालकर मुख्य द्वार बंद कर दिया। नारेबाजी की। पालिका उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष पूनम जांगिड़, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ महासचिव शराकत अली, असगर खां, महेंद्र शर्मा आदि ने बताया कि निगम के अधिकारियों को बार बार फोन करने के बावजूद किसी ने फोन नहीं उठाया। सलमुद्दीन ने रमजान माह में बिजली कटौती को
अनुचित बताया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो