मोदी ने बढ़ाया देश का मान
प्रेसवार्ता में चुग ने पीएम मोदी को देश की ताकत व सम्मान बढ़ाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि आठ साल में देश का सम्मान विश्वभर में बढ़ा है। हर कोई पीएम मोदी के कार्यों की सराहना कर रहा है। कोविड काल में जिस तरह से पीएम मोदी ने 200 करोड़ लोगों को वैक्सीन व 80 करोड़ लोगों को को भोजन उपलब्ध करवाते हुए विकट परिस्थितियों से देश को उबारा उसे हर कोई जानना चाह रहा है। उन्होंने कहा पीएम मोदी का संकल्प देश को गरीबी, गंदगी व जात-पात से मुक्त करना है। जिसकी सिद्धि जरूर होगी। चुग ने इससे पहले बुद्धिजीवियों के सम्मेलन में भी केंद्र सरकार की आठ साल की उपलब्धियां गिनाते हुए पीएम मोदी को देश का मान बढ़ाने वाला बताया।
संस्कृति व विकास को बढ़ाया
सेमिनार को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने जनधन व उज्जवला योजना का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार को गरीब व मजदूरों की सरकार बताया। विदेशी घुसपैठियों से देश को सुरक्षित बताते हुए पीएम मोदी का डंका पूरे विश्व में बजने की बात कही। जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी ने भी पीएम मोदी को सनातन संस्कृति व देश के विकास का वाहक बताया। सम्मेलन का संचालन बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. नेकीराम आर्य ने किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, मधु कुमावत, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीलम मिश्रा, रमेश जलधारी, राजकुमार जोशी, बाबुसिंह बाजौर, श्रीकुमार लखोटिया, सुरेंद्र सिंह चारण, अशोक चौधरी, गिरधारी महाराज, डॉ. माधव सिंह, डॉ. रामदेव सिंह सहित कई भाजपाई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सोनिया व राहुल गांधी का पुतला फूंका
राष्ट्रपति पर टिप्पणी को लेकर सेमिनार के बाद भाजपाइयों ने जाट बाजार में विरोध प्रदर्शन भी किया। जहां कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी व राहुल गांधी का पुतला फूंकते हुए आक्रोश जताया गया। जमकर नारे भी लगाए।