सीकर

गणतंत्र दिवस: शिक्षा मंत्री डोटासरा ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को किया नमन

6 Photos
Published: January 26, 2021 12:22:37 pm
1/6

राष्ट्रगान से गुंजायमान हुए स्टेडियम में इस दौरान शिक्षा मंत्री ने परेड़ का निरीक्षण कर पुलिस व होमगार्ड जवानों की संयुक्त मार्च पास्ट की सलामी भी ली।

2/6

कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर धारासिंह मीणा द्वारा महामहिम राज्यपाल के संदेश का पठन किया गया।

 

3/6

समारोह में वीरांगनाओं का सम्मान व विभिन्न विभागों की झांकियों का प्रदर्शन हुआ। कोरोना जागरूकता को लेकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुई।

 

4/6

शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र
गणतंत्र दिवस पर शहीद स्मारक पर भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शिक्षा राज्यमंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने यहां शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम में वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया।

 

5/6

कलक्ट्रेट पर फहराया तिरंगा
जिला स्टेडियम से पूर्व कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहरण समारोह हुआ। जिसमें कलक्टर अविचल चतुर्वेदी ने तिरंगा फहराया।

6/6

इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सहित परिसर में स्थित अन्य कार्यालयों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.