script

टोल बूथों पर पहुंचे आरएलपी के तीनों विधायक, प्रदर्शनकारी किसानों से की वार्ता

locationसीकरPublished: Mar 05, 2021 05:30:26 pm

केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में सीकर के टोल बूथों पर चल रहे संयुक्त किसान मोर्चा के टोल फ्री आंदोलन में शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक दल के तीनों विधायक भी शामिल हुए।

टोल बूथों पर पहुंचे आरएलपी के तीनों विधायक, प्रदर्शनकारी किसानों से की वार्ता

टोल बूथों पर पहुंचे आरएलपी के तीनों विधायक, प्रदर्शनकारी किसानों से की वार्ता

सीकर. केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में सीकर के टोल बूथों पर चल रहे संयुक्त किसान मोर्चा के टोल फ्री आंदोलन में शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक दल के तीनों विधायक भी शामिल हुए। जयपुर से सुजानगढ़ जाते समय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग, खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल तथा मेड़ता विधायक इंदिरा बावरी सेवद बड़ी सहित कई टोल बूथों रुके। जहां उन्होंने प्रदर्शनकारी किसानों से बात करते हुए तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसान व टोल फ्री आंदोलन को लगातार जारी रखने की बात कही। आंदोलन में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की ओर से भी हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। आरएलपी के सचिन पिलानियां ने बताया कि इस दौरान बाईपास पर लोठ जी जाट सर्किल के पास आरएलपी कार्यकर्ताओं ने तीनों विधायकों का स्वागत- सम्मान भी किया गया। सेवद टोल नाके पर तीनों ने किसानों के साथ काफी समय बिताते हुए किसान आंदोलन पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुरेश थालोड़, सरपंच झाबर मल ओला , अमराराम पिलानिया, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के जिलाध्यक्ष महेंद्र डोरवाल, नानी सरपंच मोहन बाजिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलसुख चौधरी, विकास पचार, सांवरमल मुवाल, बृजमोहन सुंडा, योगेंद्र पचार, जेपी रावत, रामलाल बाज्या, रोहित गुर्जर, रामरतन बुरडक, बलवीर बाजिया, तेजा सेना प्रदेशाध्यक्ष दिलसुख चौधरी,तेजा सेना जिलाध्यक्ष सांवर मल मुवाल, विकास पचार,बनवारी सैन,भंवर लाल ,गणपत लालाना,अमराराम लालाना, लालाराम दीपपुरा सहित काफी लोग मौजूद रहे।


तीन दिन चुनावी मैदान में रहेंगे विधायक
चूरू के सुजानगढ़ में विधानसभा उप चुनाव के चलते तीनों विधायक अब वहीं रहेंगे। यहां राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी भी अपना प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। क्षेत्र के सांडवा में सात मार्च को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की सभा है। जिसे राष्ट्रीय संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल संबोधित करेंगे। इससे पहले तीनों विधायक यहां गांवों में दौरा कर जन संपर्क करेंगे। साथ ही टिकट तय करने को लेकर भी चर्चा की जाएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो