सीकरPublished: Dec 25, 2022 10:33:08 pm
Devendra Sashtari
अब तक नौ शादियां कर ठगी चुकी है 36 लाख से ज्यादा की रकम, ठगी के शिकारों की चुप्पी ने बढ़ाया मनोबल
दांतारामगढ़ (सीकर). पति की बे-वफाई के बाद उसने शादी को धंधा बना लिया। आठ वर्ष में नौ शादियां कर 36 लाख से अधिक की रकम लूट ली। इन पैसों से बार में पीयर पीने और होटल में ऐश करने का शौक पूरा करती। दांतारामगढ़ इलाके में एक दिन की दुल्हन बनकर चार लाख रुपए की चपत लगाने वाली आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो यह कहानी सामने आई। नौ शादियां कर 36 लाख रुपए की चपत लगाने वाली इस महिला के खिलाफ पहले किसी ने पुलिस में भी मामला दर्ज नहीं करवाया। ऐसे में शादी के बाद लूट को इसने धंधा ही बना लिया। थानाधिकारी मदनलाल कड़वासरा ने बताया कि गिरफ्तार महिला दीपिका जयासवाल पुत्री नरेंद्र जयासवाल कलाल मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के खकनार इलाके के ताजनागपुर गांव की रहने वाली है। इलाके के निवासी रामगोपाल ने थाने में मामला दर्ज करवाया था कि उसे दांता के ओमप्रकाश ने बताया था कि उसकी महाराष्ट्र से लड़कियां लाकर शादी करवाने वाले भोपाल के संतोष कुमार से पहचान है। संतोष से मिलकर आपकी शादी करवाई जा सकती है। बाद में ओमप्रकाश ने संतोष से उसकी बात भी करवा दी। बातचीत में डेढ़ लाख रुपए में शादी करवाना तय हुआ।