scriptsarad poornima in sikar | धवल चांदनी में अमृत बरसाता रहा सोलह कला का चांद | Patrika News

धवल चांदनी में अमृत बरसाता रहा सोलह कला का चांद

locationसीकरPublished: Oct 10, 2022 02:35:11 am

Submitted by:

Narendra Sharma

दिनभर गूंजे जयकारे, शाम को मंदिरों में खीर का भोग
शरद पूर्णिमा महोत्सव के मौके पर जिलेभर में आयोजन

धवल चांदनी में अमृत बरसाता रहा सोलह कला का चांद
धवल चांदनी में अमृत बरसाता रहा सोलह कला का चांद
सीकर. धोद. शरद पूर्णिमा महोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। सोमोलाई बालाजी धाम में 201 निशान अर्पित करने के लिए परशुराम पार्क से सुबह गाजे- बाजे के साथ शोभायात्रा रवाना हुई। निशान यात्रा नाथावतपुरा, कासली होते हुए सोमोलाई धाम पहुंची। यहां जयपुर की भजन गायिका रितु पांडे ने प्रस्तुतियां देकर मन मोह लिया। इसके बाद भक्तों ने बालाजी के दर्शन,भजन व भोजन प्रसाद ग्रहण किया। रात्रि में खीर का प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर गौरीशंकर बजाज, गोपाल बजाज, गोवर्धन अग्रवाल, महावीर प्रसाद अग्रवाल, रविशंकर मिश्रा, पवन कचोलिया, सांवरमल हाजरिका, अरविंद गुप्ता, विनोद बियानी, शिवरतन बजाज सहित काफी लोग मौजूद थे। इससे पहले शनिवार को बालाजी महिला मंडल की ओर से मंगल गीतों का कार्यक्रम किया गया। रात को संगीतमय सुंदरकांड पाठ किए गए।
खीर का प्रसाद बांटा
सिद्धपीठ फतेह बालाजी धाम में रविवार को शरद पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान को अमृतमयी खीर का प्रसाद लगाकर भक्तों को वितरण किया गया। इस मौके पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। भगवान का पुष्पों और फलों से श्रंगार किया गया। शाम को भगवान को छप्पन भोग का प्रसाद लगाकर वितरित किया गया। यह जानकारी पंडित दिनेश मिश्रा ने दी।
लंकापुरी बालाजी मंदिर में भी आयोजन
फतेहपुरी गेट स्थित लंकापुरी बालाजी धाम में शरद पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। पर्व को लेकर मंदिर की सजावट की गई। मंदिर महंत नंदकिशोर पारीक की मौजूदगी में भजनों की प्रस्तुति के जरिए बालाजी को रिझाया गया। शाम को बालाजी को खीर का भोग लगाया गया। इस दौरान अनिता शर्मा, भजन गायिका संतोष खंडेलवाल , सरिता ढाका,किरण पारिक, सरोज कलावटीया,सीमा पांडे,भंवरी खोखर, सरिता डोकवाल ,अर्चना शर्मा,सरिता रुणालियां, सरिता शर्मा, दीपा शर्मा, परविंदर कौर, रेणु सहित क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। शिव हनुमान मंदिर विकास समिति देवीपुरा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के बृजेश्वर महादेव बालाजी मंदिर में शरद पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बालाजी मंदिर में सुंदरकांड का पाठ कर श्री बालाजी महाराज को खीर का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया।
मंदिर में शरद पूर्णिमा का आयोजन
सीकर. मनोकामना शिव हनुमान मंदिर में रविवार को शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। मंदिर पुजारी डॉ. राजेंद्र लाटा ने बताया कि दोपहर में मंगलगीत, सुंदरकाण्ड पाठ एवं चार बजे बालाजी के खीर का भोग लगाकर भक्तों को अमृतमयी खीर का प्रसाद दिया गया। रात में भजन संध्या का आयोजन और महिलाओं ने महारास उत्सव मनाया गया।
शरद पूर्णिमा उत्सव का आयोजन
सीकर. कल्याण धाम मंदिर में शरद पूर्णिमा उत्सव के तहत रविवार शाम 7 बजे आरती के बाद प्रसाद का आयोजन रखा गया। व्यवस्थापक रवि प्रसाद ने बताया कि इस अवसर पर श्रद्धांलुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर महंत विष्णु प्रसाद शर्मा ने बताया कि रामचंद्र दास महाराज एवं स्वर्गीय महंत राजेंद्र प्रसाद शर्मा की प्रेरणा से सोमवार सुबह 10 बजे से 26 अक्टूम्बर तक 16 दिवसीय महालक्ष्मी पूजा का आयोजन चतुर संप्रदाय अध्यक्ष दिनेश दास महाराज, सफेड धाम के ओमनाथ महाराज के सानिध्य में कलश स्थापना कर पूजा शुरू की जाएगी।
जानकीनाथ को भजनो से रिझाया, बांटी प्रसादी
नानी गेट स्थित जानकी वल्लभ मंदिर में शरद पूर्णिमा महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। युवाचार्य रोहित शास्त्री ने बताया की भगवान् जानकीनाथ का अलौकिक श्रृंगार ,नाना प्रकार के फूलो से सजाया गया। 311 किलो दूध की खीर का भोग लगाया गया। महाआरती के साथ प्रसाद की पंगत प्रसादी का कार्यक्रम हुआ। भजन संध्या मे शुक्लेश्वर मंडल ओर गायकार उमेश ने भजनो से रिझाया। मुख्य सानिध्य सूर्य पीठाधीश्वर अवदेशाचार्य महाराज, महंत मधुसूदनाचार्य महाराज का रहा । कार्यक्रम मे प्रदीप शुक्ला, मनोज बियानी ,गोपीनाथ टोली ,योगेश नवहाल व अजय शास्त्री आदि मौजूद रहे।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.