script9 माह भर सत्संग फिर संस्कारी संतान | Satsang sanskari child for 9 months | Patrika News

9 माह भर सत्संग फिर संस्कारी संतान

locationसीकरPublished: Feb 17, 2020 06:38:54 pm

Submitted by:

Ashish Joshi

बुधगिरी मढ़ी पर चल रही श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन धु्रव की अटल भक्ति, राजा परीक्षित की कहानी व भरत के तीन जन्म का प्रसंग हुआ।

9 माह भर सत्संग फिर संस्कारी संतान

9 माह भर सत्संग फिर संस्कारी संतान

फतेहपुर.

बुधगिरी मढ़ी पर चल रही श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन धु्रव की अटल भक्ति, राजा परीक्षित की कहानी व भरत के तीन जन्म का प्रसंग हुआ। कथा का वाचन कर रहे राजस्थान गो सेवा समिति के प्रदेशाध्यक्ष मंहत दिनेश गिरी महाराज ने कहा कि हिरण्यकश्यप की पत्नी ने नारद के आश्रम में 9 महीने की अवधि में भगवान का सत्संग किया। इसके कारण उन्होंने प्रहलाद भक्त जैसे देवीय बालक को जन्म दिया।
प्रभु की भक्ति के कारण पिता हिरण्यकश्यप ने भक्त प्रह्लाद को बड़ी यातनाएं भी दी लेकिन भगवान नरसिंह अवतार खंभे से प्रकट होकर भक्त प्रहलाद की भक्ति व विश्वास को अमर कर दिया। दिनेश गिरी महाराज ने कहा कि वर्तमान समय में गर्भवती माताओं को 9 महीने की अवधि में भगवान तथा भगवत गीता व रामायण आदि ग्रंथों के अध्ययन करने पर जोर देना चाहिए। ताकि आने वाली पीढ़ी को संस्कार मिल सके। इससे पहले सुबह ग्यारह पंडि़तों द्वारा ग्यारह गायों की पूजा करवाकर गो सहस्त्राचृन कार्यक्रम करवाया।


रविवार को कथा में कई जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। कथा महोत्सव में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज, खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां, पूर्व विधायक गोवर्धन, रतनलाल जलधारी, भाजपा युवा मोर्चा के सुरेन्द्र चारण, भाजपा जिलाध्यक्ष इंदिरा चौधरी, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री राजेश गुर्जर, मनोज बाटड़, संत रघुनाथ भारती सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


इनका किया सम्मान
समारोह में व्यास पीठ से कई लोगों का सम्मान किया गया। जीवन सुरक्षा अस्पताल के निदेशक डॉ ताराचन्द्र चोटिया, प्रदीप चौहान, शंकर लाल सैनी, घनश्याम गुर्जर, राजकुमार, श्रीराम महर्षि, फूलचंद, ओमप्रकाश सोनी, हरफूल पूनियां का दुपट्टा ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया।


बच्चों ने दी देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां
श्रीमद भागवत कथा महोत्सव के दौरान शनिवार रात को बुधगिरी चरित्रम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति व आध्यात्म से जुड़ी हुई प्रस्तुतियां दी। इस दौरान प्रिंस स्कूल सीकर व वातशल्य स्कूल फतेहपुर के विद्यार्थियों ने बैंड की प्रस्तुति दी। देर रात तक चले कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो