scriptभगवान को नौतपे के असर बचाने के लिए किए ये जतन | Save the Gods to protect the effect of the summer | Patrika News

भगवान को नौतपे के असर बचाने के लिए किए ये जतन

locationसीकरPublished: May 26, 2019 04:55:26 pm

Submitted by:

Vinod Chauhan

शहर के पुराना दुजोद गेट स्थित फतेह बालाजी मंदिर में शनिवार को तरबूज का भोग लगाकर झांकी सजाई गई।
 

sikar local news

भगवान को नौतपे के असर बचाने के लिए किए ये जतन

भट्टी की तरह तपा अंचल, गर्मी ने किया हलकान
सीकर.

अंचल में पश्चिमी विक्षोभ के असर के साथ ही शनिवार से शुरू हुए नौतपे का असर पूरे चरम पर रहा। इस दौरान गर्मी के चलते लोग हलकान रहे तथा घरों में दुबके रहे। जो निकले वे भी ढक कर और पूरा बचाव करके निकले। इस दौरान लोगों ने गर्मी से इस तरह बचाव किया। इधर गर्मी को देखते हुएशहर के पुराना दुजोद गेट स्थित फतेह बालाजी मंदिर में शनिवार को तरबूज का भोग लगाकर झांकी सजाई गई।
इधर पश्चिमी विक्षोभ के असर से शेखावाटी में मौसम दोहरे रंग दिखा रहा है। दो दिन से जिले में रोजाना दोपहर बाद बादल छा रहे हैं। कई जगह अंधड तो कहीं गर्जना के साथ छींटे गिर रहे हैं। बादल तो बन रहे हैं लेकिन अच्छी बरसात नहीं हो रही है। हवा में नमी की मात्रा बढऩे से तापमान में गिरावट आ रही है। इससे मौसम में व्यापक बदलाव आ गया है। इससे मई के दूसरे पखवाड़े में गर्मी का औसत तापमान बिगड़ रहा है। सीकर में शनिवार सुबह से सूरज के तल्ख तेवर रहे। दोपहर में तेज गर्मी रही। दोपहर बाद मध्यम स्तर के बादल छाए। जिससे तपन से कुछ राहत मिली। पिलानी में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री, न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री रहा। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र पर अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री रहा।
साफ रहेगा मौसम, तापमान बढ़ेगा
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी। इससे एक बार गर्मी का असर ज्यादा रहेगा। आईएमडी के अनुसार 26 से 29 मई तक आकाश पूरी तरह साफ रहेगा। 30 और 31 मई से आकाश में आंशिक बादल छाए रहेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो