scriptटोल बूथ पर 20 घंटे में दूसरी बार हमला, तोडफ़ोड़ व लूट | Patrika News
सीकर

टोल बूथ पर 20 घंटे में दूसरी बार हमला, तोडफ़ोड़ व लूट

5 Photos
3 years ago
1/5

मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। नीमकाथाना डीएसपी गिरधारीलाल शर्मा भी अजीतगढ पहुंचे। रिपोर्ट के अनुसार त्रिवेणी टोल के प्रबंधक व संचालक नरेशकुमार एवं प्रदीप कुमार रात को टोल पर बैठे थे।

2/5

अचानक शाहपुरा की तरफ से एक गाड़ी आई और आधा किलोमीटर पहले ही रूक गई। गाड़ी में युवक बैठे हुए थे। वे हाथों में लाठी, सरिया, हॉकी व पिस्टल लेकर टोल पर पहुंचे। आते ही उन्होंने वाहनों में तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। जिस पर टोल जनरल मैनेजर व संचालक ने वहां से भागकर जान बचाई।

3/5

बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। टीसी से मारपीट कर 20 हजार रुपए ले गए। टोल पर कुछ कर्मचारी सो रहे थे। उन्हें वारदात का पता लगा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बदमाश लूट के बाद भाग गए। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। अन्य बदमाश फरार हो गए।

 

4/5

सुबह बदमाशों ने तोडफोड कर लगाई केबिन में आग
गौरतलब है कि त्रिवेणी टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह भी उपद्रव हुआ था। आरोपों के मुताबिक रघु गुर्जर, ताराचंद रघु के साथी अमर सिंह सहित अन्य युवकों ने हथियारों से लैस होकर कर्मियों के साथ मारपीट की थी। तोडफ़ोड़ कर केबिन में पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। जिसकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। लेकिन, इसी बीच रात को फिर बदमाशों ने टोल बूथ पर हमला कर दिया। डीएसपी गिरधारीलाल ने बताया कि लुटेरों की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है। पुलिस की अलग से टीम बनाई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एं।

5/5

टोल पर सुरक्षा की मांग

त्रिवेणी टोल प्लाजा पर लगातार वारदात हो रही है। वारदातों से टोल कर्मी काफी भयभीत है। टोलकर्मियों ने पुलिस से सुरक्षा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब तक टोल पर वारदात के आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाते तब तक उन्हें सुरक्षा दी जा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.