गुप्त नवरात्र शुरू, मंदिरों में धार्मिक कार्यकम
मां दुर्गा की आराधना का पर्व गुप्त नवरात्र शुक्रवार से शुरू हो गया।

सीकर. मां दुर्गा की आराधना का पर्व गुप्त नवरात्र शुक्रवार से शुरू हो गया। नवरात्र दस दिन २१ फरवरी तक चलेंगे। हिन्दु धर्म में माघ माह का विशेष महत्व है। इस माह आने वाले नवरात्र में पूजा, ध्यान और साधना का विशेष महत्व माना गया है। कोरोना संक्रमण के दौर में पूरी तरह से अनलॉक होने के कारण इस नवरात्र में अंचल के प्रमुख धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुआें की भीड़ रहेगी। इसके अलावा इस दौरान खरीददारी के भी विशेष योग बन रहे हैं। पंडित दिनेश मिश्रा ने बताया कि इस बार गुप्त नवरात्र में कई विशिष्ट योग बनेंगे। इस बार छट तिथि की वृद्धि होने से नवरात्र 9 की बजाय 10 दिन के होंगे। यह रहेंगे योग -13 फरवरी- त्रिपुष्कर योग दिन में 3:11 बजे से -14 फरवरी- राज और सर्वसिद्धि योग दोपहर 4: 33 से -15 फरवरी- रवि योग -16 फरवरी- सर्वार्थसिद्धि और अमृत सिद्धि योग रात 8:56 से। इसके साथ राज व रवि योग भी रहेगा।-17 फरवरी- कुमार योग व रवि योग -20 फरवरी- सर्वार्थ सिद्धि,अमृत सिद्धि योग पूरे दिन - 21 फरवरी- सुबह 8:45 बजे से रवि योगवर्ष में दो बार गुप्त नवरात्र गुप्त नवरात्रों में इन योगों में माता की पूजा अर्चना करने का विधान है। इसके अलावा इन योग में खरीददारी भी विशेष फलदायी रहती है। यह योग सफल कामना पूर्ति के लिए जाने जाते हैं। साल में दो बार गुप्त नवरात्र आते हैं। एक आषाढ़ के महीने में और दूसरा माघ के महीने होता है।
बिना नियमन पर कॉलोनी काटने पर हटाए पिलर
सीकर. बिना नियमन करवाए कॉलोन काटने पर नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए प्लाट के लिए लगाए गए पिलर हटा दिए गए। कार्रवाई गुरुवार को नानी गांव से लगती गोपीनाथजी की ढाणी में की गई। यहां पर खातेदारी भूमि में खातेदार पूर्णमल निवासी मोचीवाड़ा की ओर से कॉलोनी काटी जा रही है। आयुक्त श्रवण विश्नोई ने बताया कि कॉलोनी का अभी तक नियमन नहीं करवाया गया है।
अब पाइए अपने शहर ( Sikar News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज