scriptsecret of living long life chunnilal sikar | 100 वर्षीय चुन्नीलाल की तीन बजे होती है सुबह, पहाड़ी पर चढऩे, देसी खाने व चार किमी सैर से जी रहे नीरोगी जीवन | Patrika News

100 वर्षीय चुन्नीलाल की तीन बजे होती है सुबह, पहाड़ी पर चढऩे, देसी खाने व चार किमी सैर से जी रहे नीरोगी जीवन

locationसीकरPublished: Oct 01, 2023 11:16:56 am

Submitted by:

Sachin Mathur

सचिन माथुर
सीकर. सौ वर्ष की उम्र पाना हर किसी का सपना होता है। लोग इसके नुस्खे भी तलाशते व आजमाते रहते हैं। पर कोई विरला ही जीवन की शतकीय पारी खेल पाता है।

100 वर्षीय चुन्नीलाल की तीन बजे होती है सुबह, पहाड़ी पर चढऩे, देसी खाने व चार किमी सैर से जी रहे नीरोगी जीवन
100 वर्षीय चुन्नीलाल की तीन बजे होती है सुबह, पहाड़ी पर चढऩे, देसी खाने व चार किमी सैर से जी रहे नीरोगी जीवन

सीकर. सौ वर्ष की उम्र पाना हर किसी का सपना होता है। लोग इसके नुस्खे भी तलाशते व आजमाते रहते हैं। पर कोई विरला ही जीवन की शतकीय पारी खेल पाता है। आज हम आपको देवगढ़ गांव के एक ऐसे ही शख्स चुन्नीलाल गुर्जर से मिलवाते हैं, जो उम्र का सैंकड़ा पार करने के बाद भी बिल्कुल स्वस्थ है। चलने- फिरने व अपने निजी काम खुद करने के साथ वे सीढिय़ां व ऊंचाई वाली जगहों पर भी आसानी से चढ़- उतर लेते हैं। देसी खान-पान, नियमित दिनचर्या और खुशमिजाजी को लंबी उम्र का राज बताने वाले चुन्नीलाल का आत्मविश्वास भी ऐसा है कि वे अब भी 15-20 साल और आराम से जीने का दावा भी करते हैं।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.