scriptमरीज की बिगड़ती हालत को देख गेट नहीं खोलने पर भिड़ा चालक | Seeing the deteriorating condition of the patient, the driver clashed | Patrika News

मरीज की बिगड़ती हालत को देख गेट नहीं खोलने पर भिड़ा चालक

locationसीकरPublished: Nov 09, 2019 06:15:32 pm

Submitted by:

Vikram

झुंझुनूं से रैफर मरीज को लेकर टोल पर पहुंचे एंबुलेंस चालक और टोलकर्मी के बीच में विवाद हो गया। शराब के नशे में टोलकर्मी ने देर रात को बेरीकेड़्स नहीं खोला।

Ambulance

Ambulance

सीकर. झुंझुनूं से रैफर मरीज को लेकर टोल पर पहुंचे एंबुलेंस चालक और टोलकर्मी के बीच में विवाद हो गया। शराब के नशे में टोलकर्मी ने देर रात को बेरीकेड़्स नहीं खोला। विवाद होने पर दादिया पुलिस रात को मौके पर पहुंची। पुलिस को देख कर टोलकर्मी वहां से भाग गया। तब लोगों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने टोलकर्मी लोकेश निवासी आगरा को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी चेतराम ने बताया कि देर रात को टोल पर विवाद होने की सूचना मिली। एएसआई हरी सिंह को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि झुंझुनूं से एक मरीज को गंभीर हालत में जयपुर रैफर किया गया। एंबुलेंस चालक उसे जयपुर लेकर जा रहा था। रास्ते में दादिया टोल पर वह पहुंचा। टोल पर बेरीकेड्स लगा हुआ था। चालक ने बेरीकेड्स हटाने को कहा। वहां पर लोकेश शराब के नशे में बैठा हुआ था। बेरीकेड्स हटाने को लेकर दोनों के बीच में कहासुनी हो गई। दोनों के बीच में विवाद बढऩे पर लोग जमा हो गए। इसके बाद दादिय पुलिस को विवाद होने की सूचना दी गई। पुलिस के आने पर टोलकर्मी वहां से मौका देखकर भाग गया। तब लोगों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने लोकेश को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो