scriptRajasthan Election Result 2018 : शेखावाटी में चली कांग्रेस की आंधी, BJP-माकपा का सूपड़ा साफ, जानें सभी 21 सीटों का पूरा अपडेट | Shekhawati Congress Won Maximum seats of Rajasthan Election 2018 | Patrika News

Rajasthan Election Result 2018 : शेखावाटी में चली कांग्रेस की आंधी, BJP-माकपा का सूपड़ा साफ, जानें सभी 21 सीटों का पूरा अपडेट

locationसीकरPublished: Dec 11, 2018 09:51:10 pm

Submitted by:

vishwanath saini

Rajasthan Election Resulat 2018 LIVE From Sk college SIkar

sikar

Shekhawati Congress Won Maximum seats of Rajasthan Election 2018

सीकर. कांग्रेस ने अपने गढ़ शेखावाटी में राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में वापसी कर ली है। अंचल के सीकर, चूरू और झुंझुनूं जिले के मतदाताओं ने कांग्रेस को बम्पर वोट दिए हैं। मंगलवार को सीकर के एसके बालिका महाविद्यालय, झुंझुनूुं के सेठ मोतीलाल कॉलेज और चूरू के लोहिया महाविद्यालय में मतों की गणना की गई।


शेखावाटी में विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस की ऐसी आंधी चली, जिसमें भाजपा, माकपा का सूपड़ा ही साफ हो गया। 21 सीटों में से महज दो ही भाजपा जीत पाई है। हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी शेखावाटी में एक भी सीट नहीं जीत पाई है। एक-एक सीट बसपा व निर्दलीय के खाते में गई है। शेष सभी सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

 

सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतों की गणना रात नौ बजे तक जारी रही। शेखावाटी की कुल 21 सीटों में से सबसे पहला परिणाम धोद विधानसभा क्षेत्र और सबसे अंत में नीमकाथाना सीट का परिणाम आया। जानिए सीकर, चूरू व झुंझुनूं के प्रत्याशियों की हार-जीत का पूरा अपडेट।

 

shekhawati का चुनाव परिणाम 2018

सीकर विधानसभा
कांग्रेस- राजेन्द्र पारीक

मत- 83472
भाजपा- रतनलाल जलधारी

मत-68292
जीत का अंतर-15187


फतेहपुर विधानसभा

कांग्रेस- हाकम अली
मत-80354

भाजपा- सुनीता कुमारी
मत-79494

जीत का अंतर-860

Dhod
लक्ष्मणगढ विधानसभा
कांग्रेस- गोविंद सिंह डोटासरा

मत-98277
भाजपा- दिनेश जोशी

मत-76175
जीत का अंतर-22052


खंडेला विधानसभा

निर्दलीय- महादेव सिंह
मत-53864

भाजपा- बंशीधर बाजिया
मत- 49516

जीत का अंतर-4348

श्रीमाधोपुर विधानसभा
कांग्रेस- दीपेन्द्र सिंह
मत- 83114
भाजपा- झाबर सिंह खर्रा

मत-73560
जीत का अंतर-9554

Shrimadhopur
नीमकाथाना विधानसभा

कांग्रेस- सुरेश मोदी
मत-66287

भाजपा- प्रेम सिंह बाजौर
मत-53672

जीत का अंतर-12615


धोद विधानसभा

कांग्रेस- परसराम मोरदिया
मत-75142

सीपीएम- पेमाराम
मत-61089
जीत का अंतर-14053

neemkathana
दांतारामगढ विधानसभा
कांग्रेस- वीरेन्द्र सिंह

मत-64931
भाजपा- हरीश कुमावत

मत-64011
जीत का अंतर-920


झुंझुनूं विधानसभा

कांग्रेस- बृजेन्द्र ओला
मत- 76177

भाजपा- राजेन्द्र भाम्बू
मत- 35612

जीत का अंतर-40565

पिलानी विधानसभा
कांग्रेस- जेपी चंदेलिया
मत- 84715
भाजपा- कैलाशचंद

मत- 71176
जीत का अंतर-13539

khandela
खेतड़ी विधानसभा

कांग्रेस- डॉ. जितेन्द्र सिंह
मत- 57153

भाजपा- धर्मपाल
मत- 56196

जीत का अंतर-957

नवलगढ़ विधानसभा
कांग्रेस- डॉ. राजकुमार शर्मा

मत- 79570
भाजपा- रवि सैनी
मत- 43070
जीत का अंतर-36500

sikar
उदयपुरवाटी विधानसभा

बीएसपी- राजेन्द्र सिंह गुढ़ा
मत- 59362

भाजपा- शुभकरण
मत- 53828

जीत का अंतर-5534

मंडावा विधानसभा
भाजपा- नरेन्द्र कुमार

मत- 80599
कांग्रेस- रीटा चौधरी

मत- 78253
जीत का अंतर-2346
सूरजगढ़ विधानसभा

भाजपा- सुभाष पूनिया
मत- 79913

कांग्रेस-श्रवण कुमार
मत- 76488

जीत का अंतर-3425

चूरू विधानसभा
भाजपा- राजेन्द्र राठौड़

मत- 87233
कांग्रेस- रफीक मंडेलिया

मत- 85383
जीत का अंतर-1850

dantaramgarh
सादुलपुर विधानसभा

कांग्रेस- कृष्णा पूनिया
मत- 70020
बसपा- मनोज न्यांगली
मत- 51936

जीत का अंतर-18084

laxmangarh
सुजानगढ़ विधानसभा
कांग्रेस- मास्टर भंवरलाल मेघवाल

मत- 83632
भाजपा- खेमाराम मेघवाल

मत- 44883
जीत का अंतर-38749


सरदारशहर विधानसभा

कांग्रेस- भंवरलाल शर्मा
मत- 95288

भाजपा- अशोक कुमार
मत- 78466
जीत का अंतर-16816

fatehpur
तारानगर विधानसभा
कांग्रेस- नरेन्द्र बुड़ानिया

मत- 56968
भाजपा- राकेश कुमार

मत- 44413
जीत का अंतर-12555


रतनगढ़ विधानसभा

कांग्रेस – अभिनेष महर्षि
मत- 71201

निर्दलीय- पूसाराम
मत- 59320

जीत का अंतर-11881
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो