script

युवाओं की टूटी नौकरी की आस, फिर अटकी भर्ती प्रक्रिया

locationसीकरPublished: Feb 22, 2020 04:41:49 pm

पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय ( Shekhawati University Recruitment ) की भर्ती प्रक्रिया फिर अटकने से युवाओं की नौकरी आस टूट गई है। शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक के 40 से अधिक पदों पर होने वाली इस भर्ती का इंतजार बेरोजगार लंबे समय से कर रहे है।

युवाओं की टूटी नौकरी की आस, फिर अटकी भर्ती प्रक्रिया

युवाओं की टूटी नौकरी की आस, फिर अटकी भर्ती प्रक्रिया

सीकर.

पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय ( Shekhawati University Recruitment ) की भर्ती प्रक्रिया फिर अटकने से युवाओं की नौकरी आस टूट गई है। शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक के 40 से अधिक पदों पर होने वाली इस भर्ती का इंतजार बेरोजगार लंबे समय से कर रहे है। पूर्व में दो बार भर्ती रद्द होने के बाद पहली बार रोस्टर मीटिंग होने से कुछ आस बेरोजगारों को नजर आई। रोस्टर की दूसरी मीटिंग के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू होनी है। लेकिन नए कुलपति की नियुक्ति के लिए आवेदन की तिथि बढऩे के चलते चार से छह महीने का समय लग सकता है। विवि के कुलपति डॉ. बीएल शर्मा का शनिवार को कार्यकाल समाप्त हो रहा है। हालांकि विवि प्रशासन का तर्क है कि भर्ती प्रक्रिया में किसी तरह की कोई अड़चन नहीं आएगी। लेकिन विवि में कुलपति की स्थाई नियुक्ति के बिना भर्ती प्रक्रिया का आगे बढऩा संभव नहीं हैं। विवि का काम स्टाफ की कमी के कारण पटरी पर नहीं आ रहा है।


2014 में शुरू हुई थी भर्ती की कवायद
विवि ने 2014-15 में शैक्षिक और वर्ष 2017 में गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति भी जारी की गई। आर्थिक आरक्षण के आधार पर 3600 ग्रेड पे तक के कार्मिकों की नियुक्ति राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से करने का फैसला हो गया। विवि के पांच विभागों को एक यूनिट मानने से पदों की संख्या के आधार पर आरक्षण का गणित भी बदलेगा। विश्वविद्यालय के पांच विभागों में कुल 25 शैक्षिक पदों पर भर्ती होनी है। हर डिपार्टमेंट में 2 सह आचार्य और 3 सहायक आचार्यों की नियुक्ति होनी है।


पदों की स्थिति
पद संख्या
परीक्षा नियंत्रक 01
उपकुलसचिव 01
सहायक कुलसचिव 02
कनिष्ट विधि अधिकारी 01
स्टेनोग्राफर 02
कनिष्ट लिपिक 04
वाहन चालक 01
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 06

ट्रेंडिंग वीडियो