scriptइन सात  दिनों में जमकर करें खरीदारी,  जमकर होगी बरकत | Shop fiercely in these seven days, Barkat will | Patrika News

इन सात  दिनों में जमकर करें खरीदारी,  जमकर होगी बरकत

locationसीकरPublished: Sep 23, 2019 05:42:19 pm

Submitted by:

Vinod Chauhan

खरीदारी के लिए नवरात्रि में सात दिन बन रहे हैं विशेष योग नवरात्रि स्थापना 29 से सीकर. शारदीय नवरात्रि स्थापना 29 सितंबर को है। इस बार सर्वार्थसिद्धि और अमृत सिद्धि योग में मां दुर्गा घर- घर विराजेगी। खास बात यह है कि नवरात्रि के नौ दिनों में इस बार सात दिन खरीदारी का विशेष योग है। जिसमें बर्तन- वाहन से लेकर इलेक्ट्रोनिक समान तक की खरीदारी करना शुभ रहेगा। पंडित दिनेश मिश्रा ने बताया कि यूं तो नवरात्रि के सभी दिन खरीदारी के लिए अच्छे माने जाते हैं।

,

Aakshaya Tritiya : जैन धर्म में ऐसे मनाते हैं अक्षय तृतीया पर्व,करौली के आगर्री गांव की पहचान अंबिका माता मंदिर से

खरीदारी के लिए नवरात्रि में सात दिन बन रहे हैं विशेष योग

नवरात्रि स्थापना 29 से

सीकर. शारदीय नवरात्रि स्थापना 29 सितंबर को है। इस बार सर्वार्थसिद्धि और अमृत सिद्धि योग में मां दुर्गा घर- घर विराजेगी। खास बात यह है कि नवरात्रि के नौ दिनों में इस बार सात दिन खरीदारी का विशेष योग है। जिसमें बर्तन- वाहन से लेकर इलेक्ट्रोनिक समान तक की खरीदारी करना शुभ रहेगा। पंडित दिनेश मिश्रा ने बताया कि यूं तो नवरात्रि के सभी दिन खरीदारी के लिए अच्छे माने जाते हैं। लेकिन, इस बार सात दिन के विशेष योग पर्व में आस्था के साथ उल्लास को ओर बढ़ा देंगे।
यह रहेंगे खरीदारी के योग29 सितंबर सर्वार्थसिद्धि योग व अमृत सिद्धि योग

1 अक्टूबर रवि योग2 अक्टूबर रवि योग व सर्वार्थ सिद्धि योग

3 अक्टूबर सर्वार्थसिद्धि योग4 अक्टूबर रवि योग 6 अक्टूबर सर्वार्थ सिद्धि योग
7 अक्टूबर सर्वसिद्धि योग व रवि योग8 अक्टूबर को विजयदशमी अपने आप मे शुभ मुहूर्त है।

छह को अष्टमी, सात को महानवमी

हिन्दू पंचांग के अनुसार अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को शारदीय नवरात्रि शुरू होते हैं। 29 सितंबर से शुरू हो रहे नवरात्रि में दुर्गाष्टमी 6 अक्टूबर को मनाई जाएगी। जबकि महानवमी 7 अक्टूबर और दशहरा आठ अक्टूबर को मनाया जाएगा। नवरात्रि के नौ दिन में मां के नौ स्वरूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धदात्री की पूजा की जाएगी।
किस दिन किस देवी की पूजा29 सितंबर, रविवार- प्रतिपदा, मां शैलपुत्री पूजा, घटस्थापना

30 सितंबर, सोमवार- द्वितीया, मां ब्रह्मचारिणी पूजा

1 अक्टूबर, मंगलवार- तृतीया, मां चंद्रघंटा पूजा

2 अक्टूबर, बुधवार- चतुर्थी, मां कुष्मांडा पूजा
3 अक्टूबर, गुरुवार- पंचमी, मां स्कंदमाता पूजा

4 अक्टूबर, शुक्रवार- षष्ठी, मां कात्यायानी पूजा

5 अक्टूबर, शनिवार- सप्?तमी, मां कालरात्रि पूजा

6 अक्टूबर, रविवार- अष्टमी, मां महागौरी पूजा

7 अक्टूबर, सोमवार- नवमी, मां सिद्धिदात्री पूजा
demp pic

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो