scriptबाहुबली का 20 साल बाद हुआ महामस्तकाभिषेक, चहुंओर से उमड़े लोग | Shree Digamber Jain Bada Mandir sikar | Patrika News

बाहुबली का 20 साल बाद हुआ महामस्तकाभिषेक, चहुंओर से उमड़े लोग

locationसीकरPublished: Mar 19, 2018 10:20:39 am

Submitted by:

vishwanath saini

सुबह आठ बजे से शांतिनाथ महामण्डल विधान का कार्यक्रम हुआ। सवा ग्यारह बजे से नवीन जिनबिम्ब वेदी में विराजित किए गए।

jain samaj sikar

jain samaj sikar

सीकर. दिगम्बर जैन तेरह पंथ पंचायत बड़ा मंदिर दीवान जी की नशियां में रविवार को भगवान बाहुबली व पांचवें तीर्थंकर भगवान सुमतिनाथ की प्रतिमाओं को वेदी में विराजित किया गया।

मांगीतूंगी महाराष्ट्र के रविन्द्र कीर्ति महाराज के सान्धिय में प्रतिष्ठाचार्य किरण प्रकाश शास्त्री सांगानेर व अशाीष शास्त्री सीकर ने धार्मिक आयोजन सम्पन्न करवाए। इससे पहले सुबह सात बजे मानस्तम्भ जिनबिम्ब अभिषेक किया गया। इस मंदिर में करीब बीस साल बाद मानस्तम्भ में विराजित जिनबिम्ब का महामस्तकाभिषेक किया गया। पहले कार्यक्रम सुधासागर महाराज के सानिध्य में हुआ था।

 

1008 कलशों से अभिषेक


25 फीट का आधार पर 1008 कलशों से अभिषेक किया गया। प्रथम कलश से विद्याप्रकाश संजय कुमार दीवान, दूसरे कलश से अजीत कुमार धनेश कुमार दीवान तथा तीसरे कलश से शशि कुमार अमित कुमार दीवान ने अभिषेक किया।

sikar

शांतिनाथ महामण्डल विधान से आगाज

सुबह आठ बजे से शांतिनाथ महामण्डल विधान का कार्यक्रम हुआ। सवा ग्यारह बजे से नवीन जिनबिम्ब वेदी में विराजित किए गए। इसके बाद प्रवचन हॉल भूमि का शिलान्यास किया गया। आयोजन समिति के संजय कुमार दीवान ने बताया कि बाहुबली भगवान की नौ इंच की रजत प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा श्रवणबेलगोला में सात से 14 फरवरी तक आयोजित पंच कल्याणक में हुई थी।

 

वहीं सुमतिनाथ भगवान की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा अजमेर में हुई थी। कार्यक्रम को लेकर हर वर्ग में जोरदार उत्साह रहा। इस दौरान महावीर प्रसाद ठोलिया, राजेश पहाडिय़ा, सुनील दीवान, देवेन्द्र छाबड़ा, संजय बडज़ात्या, पंकज दूधवा, विकास लुहाडिय़ा, राहुल जैन व सन्नी जैन सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

सृष्टि का जन्मदिन


सीकर. नवसंवत्सर पर रविवार को शहर में शोभायात्रा निकाली गई। आदर्श विद्या मंदिर समूह, सीकर की ओर से रामलला की मधुर धुनों के बीच शोभायात्रा निकाली गई। शाही लवाजमे के साथ निकली शोभायात्रा ऋषिकुल मार्ग स्थित मदन लाल बियाणी बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर से प्रारंभ होकर राणी सती तिराहा, शीतला चौक, दुजोद गेट, घंटाघर, सूरजपोल गेट, जाटिया बाजार, तापडिय़ा बगीची, कल्याण सर्किल, श्री कल्याण कॉलेज, बजाज सर्किल, अम्बेडकर सर्किल, दो नंबर डिसपेन्सरी होते हुए बालिका विद्यालय पहुंची।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय शिक्षा प्रसार समिति के अध्यक्ष डॉ. रतन लाल मिश्रा ने की। अग्रवाल समाज प्रन्यास की ओर से महाराजा अग्रसेन सर्किल ओर कल्याण सर्किल पर साज सज्जा की गई। शहनाई वादन किया गया तथा सभी आने जाने वाले लोगों और वाहन चालकों का तिलक लगा कर स्वागत किया गया।

 

कार्यक्रम में अग्रवाल समाज प्रन्यास के अध्यक्ष प्रमोद सिंघानिया,मंत्री मनोज पंसारी, घनश्याम अग्रवाल, अरविंद मित्तल, बजरंग सर्राफ, संतोष पंसारी, नितिन सर्राफ, बनवारी बजाज, अनिल तोदी, प्रदीप धमोरा वाला,सुरेश पंसारी अमित अग्रवाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। इधर, भारत माता मंदिर योगशाला में डॉ राजाराम योगाचार्य ने सानिध्य में हवन का आयोजन किया गया। महिला पतंजलि योग समिति सीकर की ओर से वरिष्ठ राज्य प्रभारी सरिता गुर्जर के सानिध्य में मनाया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो