scriptश्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महोत्सव, गोवर्धन पर्वत की लगाई परिक्रमा | Shrimad Bhagwat Katha Gyan Mahotsav | Patrika News

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महोत्सव, गोवर्धन पर्वत की लगाई परिक्रमा

locationसीकरPublished: Sep 14, 2019 07:13:25 pm

Submitted by:

Ajay

श्री गोपीनाथ महाराज सेवा ट्रस्ट मंदिर बावड़ी में संगीतमय श्री मद्भागवत कथा ज्ञान महोत्सव के पांचवें दिन भक्तों की भीड़ उमड़ी।

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महोत्सव, गोवर्धन पर्वत की लगाई परिक्रमा

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महोत्सव, गोवर्धन पर्वत की लगाई परिक्रमा

बावड़ी. श्री गोपीनाथ महाराज सेवा ट्रस्ट मंदिर बावड़ी में संगीतमय श्री मद्भागवत कथा ज्ञान महोत्सव के पांचवें दिन भक्तों की भीड़ उमड़ी। पुजारी राजू पण्डित ने बताया कि कथा वाचक आचार्य पं. बाल व्यास शुभम शास्त्री ने भगवान श्री कृष्ण बाल लीला, माखन चोरी और गोवर्धन महाराज की कथा सुनाई। इस दौरान भगवान श्री कृष्ण बाल लीला, माखन चोरी लीला की झांकी निकाली गई। गोबर का पर्वत बनाकर गोवर्धन महाराज के छप्पन प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाया गया। इसके बाद गोवर्धन महाराज की आरती कर पूजा अर्चना की गई। इस दौरान सैकड़ों भैक्तों ने गोवर्धन महाराज के परिक्रमा लगाकर मनम मांगी।

इधर, कृष्ण-रुक्मणी विवाह
फतेहपुर. नगर अराध्य देव श्री लक्ष्मीनाथ मन्दिर मे 141वीं श्रीमद् भागवत कथा के आठवें दिन शुक्रवार को श्री कृष्ण और रुक्मणी का विवाह बड़े ही धूमधाम से हुआ। मुख्य यजमान प्रभुदयाल घीसराम सोनी ने कृष्ण-रूकमणी की पूजा अर्चना की। कथा वाचक पं प्रमोद मिश्रा ने कहा कि रुक्मण्ी भगवान की माया के समान थी, जिन्होंने मन ही मन में यह निश्चित कर लिया था कि भगवान श्री कृष्ण ही मेरे लिए योग्य पति हैं। श्रद्धालुओं कृष्ण व रुक्मणी जी की झांकी के दर्शन किए।

ट्रेंडिंग वीडियो