scriptदेखें VIDEO: मुहूर्त में मंगल गीत गाते-गाते हुआ अमंगल, एक की मौत तो कुछ ने इस तरह बचाई अपनी जान | shrimadhopur wall collapse women Buried one died 7 injured | Patrika News

देखें VIDEO: मुहूर्त में मंगल गीत गाते-गाते हुआ अमंगल, एक की मौत तो कुछ ने इस तरह बचाई अपनी जान

locationसीकरPublished: Oct 19, 2019 01:49:36 pm

Submitted by:

Naveen

बाइपास रोड पर शुक्रवार सुबह प्लॉट में बेसमेंट की नींव खुदाई के दौरान समय दीवार गिर ( Wall Collapse at Shrimadhopur Sikar ) गई। दीवार के नीचे आठ महिलाएं दब गई। हादसे में एक महिला की मौत ( Woman Died Due to Wall Collapse ) हो गई और सात महिलाएं घायल हो गई।

मुहूर्त में मंगल गीत गाते-गाते अमंगल, दीवार गिरने से 8 महिलाएं दबी, एक की मौत

मुहूर्त में मंगल गीत गाते-गाते अमंगल, दीवार गिरने से 8 महिलाएं दबी, एक की मौत

श्रीमाधोपुर.

बाइपास रोड पर शुक्रवार सुबह प्लॉट में बेसमेंट की नींव खुदाई के दौरान समय दीवार गिर ( Wall Collapse at Shrimadhopur Sikar ) गई। दीवार के नीचे आठ महिलाएं दब गई। हादसे में एक महिला की मौत ( Woman Died Due to Wall Collapse ) हो गई और सात महिलाएं घायल हो गई। गंभीर हालत में एक महिला को जयपुर रैफर किया गया है। प्लॉट में पहले से बनी चार दीवारी के बगल की दीवार गिर जाने से हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार बाइपास रोड पर अशोक कुमार कुमावत के प्लॉट पर निर्माण चल रहा था। प्लॉट की नींव भरकर पहले से डेढ़ फुट ऊंची चार दिवारी बनाई हुई थी। प्लॉट में भवन निर्माण के लिए साढ़े आठ फीट गहरा बेसमेंट खोदा गया था। भवन निर्माण के लिए शुक्रवार को मुहूर्त लगाया जा रहा था। परिवार व आस पास की महिलाओं को गीत क लिए बुलाया गया। महिलाएं पास में ही बैठी थी। तभी उत्तर दिशा की एक दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के नीचे महिलाएं दब गई। एक दर्जन महिलाओं के दबने की सूचना पर प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंच गया। जेसीबी व क्रेन से बचाव कार्य शुरू किया गया। महिलाओं को निकाल कर एंबुलेंस से अस्पताल में भिजवाया गया। हादसे में रूकमणी देवी पत्नी कैला की मौत हो गई। इसके अलावा सात महिलाएं घायल हो गई। उन्हें भी इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। रेखा देवी को जयपुर रैफर किया गया है।


ये हुए घायल ( Injured in Wall Collapse Incident )
हादसे में वार्ड एक अनाज मंडी रोड निवासी रेखा टेलर पत्नी गणेश टेलर, वार्ड एक बड़ा बालाजी मंदिर निवासी सुशीला देवी (70) पत्नी महावीर प्रसाद लाटा, वार्ड एक निवासी शान्ती देवी (50 ) पत्नी बनवारी लाल शर्मा, वार्ड एक निवासी सुशिला पत्नी राजेन्द्र कुमावत, पूनम पत्नी सेनिल कुमावत, किरण पत्नी झाबर मल कुमावत, वार्ड 8 सीकर निवासी सोनम पत्नी सुरैया कुमावत घायल हो गई। रेखा टेलर को जयपुर रैफर किया है।

यह भी पढ़ें

राजस्थान पुलिस के जवान का सड़क हादसे में निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर

मुहूर्त में मंगल गीत गाते-गाते अमंगल, दीवार गिरने से 8 महिलाएं दबी, एक की मौत

8 फीट गहरे बेसमेंट में 4.5 फीट की दीवार

लोगों ने बताया कि प्लॉट के पहले तीन फीट गहरी नींव भरकर डेढ़ फीट ऊपर चार दीवारी बनाई थी। भवन निर्माण के लिए साढ़े आठ फीट गहरा बेसमेंट खोदा गया था। बेसमेंट के तल से करीब चार साढ़े चार फीट उंचाई तक पक्की दीवार थी व उसके नीचे कच्ची बालू मिट्टी थी। नींव का मुहूर्त लगाने के लिए नीचे दो-तीन फीट गहरा गड्ढा और खोदा गया था। इसी कारण से नीचे की मिट्टी जगह छोडऩे से दीवार भरभराकर गिर गई। पास में बैठी गीत गा रही महिलाएं दब गई।


दीवार हिलते देख कुछ महिलाएं बच कर भागीं
भवन निर्माण के लिए नींव पूजन का कार्य चल रहा था। करीब 15-16 महिलाएं बैठ कर गीत गा रही थी। पूजन के लिए पंडित व लोग बैठे हुए थे। कुछ लोग बेसमेंट के बाहर खडे थे। तभी दीवार को हिलते हुए देख कर मोहन लाल सैनी चिल्लाएं। उनकी आवाज सुनकर लोगों ने दीवार को देखा। पास में गीत गा रही महिलाएं भौंचक रह गईं। तभी दीवार गिरने लगी तो कुछ महिलाएं बच कर भागने लगी। बुजुर्ग महिलाएं निकल नहीं सकी और दीवार के नीचे दब गई।

यह भी पढ़ें

Watch: गोली मारने की धमकी देकर लाखों की लूट, बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाया

मुहूर्त में मंगल गीत गाते-गाते अमंगल, दीवार गिरने से 8 महिलाएं दबी, एक की मौत

भूखण्ड मालिक व ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज
थानाधिकारी राजेन्द्र यादव ने बताया कि मृतका रुकमणी देवी के भतीजे नवीन कुमार शर्मा ने मामला दर्ज कराया है। उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि भूखंड मालिक अशोक कुमावत ने ताई रुकमणी को नींव के मुहूर्त के कार्यक्रम में बुलाया था। वहां बेसमेंट के लिए गड्डा खोद रखा था। जहां सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध नहीं थे और महिलाओं को गड्ढे में गीत गाने के लिए बैठा रखा था। सुरक्षा प्रबंध नहीं होने से दीवार गिर गई। पुलिस ने अशोक कुमावत व ठेकेदार श्याम लाल को हिरासत में लिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो