script40 साल से जिस पिता को मरा हुआ समझ रहा था, वह भीख मांग कर बेटे के नाम छोड़ गया 10 लाख | sikar beggar birdichand 10 lakh FD named of son sukhdev | Patrika News

40 साल से जिस पिता को मरा हुआ समझ रहा था, वह भीख मांग कर बेटे के नाम छोड़ गया 10 लाख

locationसीकरPublished: Oct 08, 2019 05:16:39 pm

Submitted by:

Naveen

मुंबई में भीख मांगने वाले सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी के बिरदीचंद आजाद ( 8.77 FD & 1.77 Cash Found at Beggar’s Hut in Mumbai ) मामले में कई अहम खुलासे हुए है। उसके बेटे सुखदेव के नाम 10 लाख की एफडी भी मिली।

40 साल से जिस पिता को मरा हुआ समझ रहा था, वह भीख मांग कर बेटे के नाम छोड़ गया 10 लाख

40 साल से जिस पिता को मरा हुआ समझ रहा था, वह भीख मांग कर बेटे के नाम छोड़ गया 10 लाख

सीकर।
मुंबई में भीख मांगने वाले सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी के बिरदीचंद आजाद ( 8.77 FD & 1.77 Cash Found at Beggar’s Hut in Mumbai ) मामले में कई अहम खुलासे हुए है। जीआरपी पुलिस जब जांच पड़ताल के लिए स्थानीय पुलिस की मदद ली तो सामने आया कि उसका बेटा सुखदेव जिसे वह मरा हुआ समझ रहा था वह रामगढ़ शेखावाटी में ही रह रहा था। जब उसके बेटे सुखदेव को पुलिस ने बताया कि उसके पिता की मुंबई में लाश मिली है तो वह भी हैरान रह गया। दरअसल, बिरदीचंद 40 साल पहले मजदूरी करने के लिए मुंबई गया था। कुछ दिनों के बाद बेटा सुखदेव भी चला गया। 1993 में मुंबई में बम बलास्ट हो गया। दोनों एक-दूसरे से बिछड़ गए। दोनों ने एक-दूसरे को मरा हुआ समझ लिया। इसके बाद बेटा सुखदेव काफी परेशान होकर वापस सीकर में रामगढ शेखावाटी आ गया।

यह भी पढ़ें

अजब-गजब: भिखारी पिता छोड़ गया बेटे के लिए 10 लाख की एफडी

40 साल से जिस पिता को मरा हुआ समझ रहा था, वह भीख मांग कर बेटे के नाम छोड़ गया 10 लाख

पिता बिरदीचंद मुंबई में भीख मांग कर गुजारा करने लगा। रेलवे स्टेशन के पास ही झुग्गी बनाकर रहने लगा। इस दौरान इनके बीच में संपर्क भी नहीं हुआ। वह कभी लौट कर गांव नहीं आया। लेकिन, शुक्रवार को बिरदीचंद की ट्रेन के नीचे आने से मौत हो गई। शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने झुग्गी को चैक किया। वहां पर कट्टे में 1.77 लाख के सिक्के बरामद हुए। वहां पर बेटे सुखदेव के नाम 10 लाख की एफडी भी मिली। उसका नोमिनी बेटे को बना रखा था। उसके पास से अन्य दस्तावेज भी मिले। वहां से गांव का पता मिला तो मुंबई पुलिस ने सीकर पुलिस से संपर्क किया। तब उसके बेटे को सूचना मिली। बाप की मौत की सूचना मिलने पर बेटा मायूस हो गया। इसके बाद वह मुंबई के लिए रवाना हो गया। बिरदीचंद के परिवार के अन्य लोग भी रामगढ शेखावाटी में ही रहते है।

यह भी पढ़ें

मुंबई में भीख मांगने वाला सीकर का बुजुर्ग निकला लखपति ! 8.77 लाख की FD, बोरियों में भरा मिला इतना कैश

40 साल से जिस पिता को मरा हुआ समझ रहा था, वह भीख मांग कर बेटे के नाम छोड़ गया 10 लाख

एफडी, नकदी और बैंक खाते की पड़ताल
जब जांच पड़ताल करने पुलिस उसकी झोपड़ी में पहुंची तो वह भी हैरान रह गई। यहां पांच बोरियों और कई थेलियों में नकदी और बेटे के नाम की एफडी और बैंक खाता मिला। जिसमें लगभग 10 लाख का हिसाब किताब मिला है। पुलिस रुपयों को जब्त कर मामले की जांच में जुट गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो