scriptसीकर में BJP के इस नेता की पत्नी व बेटी की हो गई दर्दनाक मौत | SIkar BJP leaders wife and daughter died in car accident | Patrika News

सीकर में BJP के इस नेता की पत्नी व बेटी की हो गई दर्दनाक मौत

locationसीकरPublished: Aug 14, 2018 05:54:05 pm

Submitted by:

vishwanath saini

www.patrika.com/sikar-news/

sikar accident news

car accident

लक्ष्मणगढ़.
कैंसर के इलाज के लिए बीकानेर जा रही शहर के वार्ड 19 की पूर्व पार्षद व बेटी की मंगलवार को चूरू के राजलदेसर इलाके में कार पलटने से मौत हो गई। इनकी कार अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। हादसे में पूर्व पार्षद की पौत्री व एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक वार्ड 19 की पूर्व पार्षद दुर्गा देवी (60) कैंसर से पीडि़त थी। इसके इलाज के लिए वे बीकानेर जा रही थी। उनके साथ बेटी तुलसी व बेटा राजकुमार और पौत्री थे। राजलदेसर गांव के पास इनकी कार अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। हादसे के समय गाड़ी दुर्गा देवी का बेटा राजकुमार ही चला रहा था।

गाड़ी पलटने से ये लोग उसमें बुरी तरह से फंस गए। आसपास के लोगों ने इनको निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां दुर्गादेवी व तुलसी को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनो को सौंप दिए और मामले की जांच की जा रहीहै।

भाजपा नेता हैं पति
दुर्गा देवी के पति केशरदेव बंशीवाल पूर्व में भाजपा एससी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष थे। भाजपा के कई नेता संात्वना देने उनके घर पहुंचे। सांसद सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश जोशी, यूआईटी चैयरमैन हरिराम रणवा, जितेंद्र कारंगा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीकुमार लखोटिया, पूर्व नगर भाजपाध्यक्ष जयप्रकाश सरावगी, पूर्व भाजयुमो जिला मंत्री ललित पंवार, आलोक पाराशर, अरुण चौधरी, भाजपा नेता हरलाल धायल सहित कई लोग बंशीवाल के घर पहुंचे।

हर महीने जाती थी बीकानेर

दुर्गा देवी हर महीने इलाज के लिए बीकानेर जाती थी। मंगलवार सुबह भी वह अपने बेटे राजकुमार व बेटी तुलसी के साथ लक्ष्मणगढ़ से सुबह 6 बजे रवाना हुई थी। रास्ते में ही हादसा हो गया व उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में तीन बेटे व दो बेटियां हैं।

विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

टोडा. गांव में मंगलवार को स्वच्छ भारत अभियान स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के तहत राआउमावि में रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर घर में शौचालय बनाने का आह्वान किया। रैली को प्रधानाचार्य संतोष कुमार मीना ने रवाना ने रवाना किया। जो विद्यालय से शुरु होकर गांव के मुख्य मार्गो होती हुई वापस स्कूल में पहुंची।

इस मौके पर चित्रकला,निबंध,खेलकूद प्रतियोगिता की गई। निबंध प्रतियोगिता में मुस्कान सोनी प्रथम, मानिका जांगिड़ द्वितीय व दिप्ती सुरेला तृत्तीय स्थान पर रही। वहीं पर कबड्डी में रामशरण गुर्जर प्रथम, जितेन्द्र सिंह द्वितीय व अमित वर्मा तृत्तीय स्थान तथा खो-खो में भवानी मीणा प्रथम, पंकज टेलर द्वितीय व विकास शर्मा तृत्तीय स्थान पर रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो