सीकर

राजस्थान के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, लम्बे इंतजार के बाद शुरू हुई एक्सप्रेस ट्रेन

शेखावाटी के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रींगस ट्रेक पर रेलों का संचालन रविवार सुबह से शुरू हुआ। दिल्ली से आने वाली रेल सुबह रींगस के पहुंची।

सीकरMar 03, 2019 / 07:13 pm

Vinod Chauhan

राजस्थान के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, लम्बे इंतजार के बाद शुरू हुई एक्सप्रेस ट्रेन

सीकर.

शेखावाटी के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रींगस ट्रेक पर रेलों का संचालन रविवार सुबह से शुरू हुआ। दिल्ली से आने वाली रेल सुबह रींगस के पहुंची। रेलवे सूत्रों के अनुसार दोपहर बाद रींगस जाने वाली डेमू ट्रेन को सांसद यहां रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखाएंगे। रेलवे ने जनता की मांग पर दिल्ली सरायरोहिल्ला सीकर और चूरू सीकर डेमू ट्रेन का रींगस तक विस्तार किया है। क्षेत्र के लोग अब सीकर से जयपुर से जुडऩे का इंतजार कर रहे हैं। रींगस-सीकर ट्रेक का कार्य लगभग पूरा हो गया है। इसका सीआरएस होने के बाद जयपुर के लिए गाडिय़ां चल सकेगी। रेलवे सूत्रों के अनुसार समय सारिणी ट्रेन संख्या 14021 दिल्ली- सराय रोहिल्ला रींगस त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली सराय रोहिल्ला से 22:25 बजे रवाना होकर 5: 45 बजे सीकर पहुंची। यहां से सुबह छह बजे रवाना होकर 7: 15 बजे रींगस पहुंची। यह ट्रेन 14022 रात साढ़े आठ बजे रींगस से रवाना होकर सुबह 5: 40 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 74862 चूरू-रींगस डेमू रेल सेवा तीन मार्च से चूरू से दोपहर 1: 45 बजे रवाना होकर 3: 40 बजे सीकर पहुंचेगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद 3:45 पर रींगस के लिए रवाना हो जाएगी और पांच बजे रींगस पहुंचेगी। रींगस से शाम 5:10 बजे रवाना होकर 8:35 बजे चूरू पहुंचेगी।


इनका कहना है….
रींगस ट्रेक पर रेल का संचालन क्षेत्र की जनता की जीत है। जनता ने रेल के संचालन के लिए संघर्ष समिति बनाकर आंदालन शुरू किया। जिससे रेलवे के अधिकारियों ने धूल फांक रहे प्रस्ताव को आगे बढ़ाया। प्रस्ताव में शामिल अन्य
रेलों का भी संचालन जल्द शुरू करने और लम्बी दूरी की रेल चलाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। रविवार को सुबह रींगस जाने वाली रेल का संघर्ष समिति की ओर से स्वागत किया जाएगा। -बलबीर चौधरी, रेल संघर्ष समिति, सीकर


रेलवे समय सारणी
14021 दिल्ली सराय रोहिल्ला.रींगस
स्टेशन आगमन प्रस्थान
सराय रोहिल्ला 22: 25
सीकर 5: 45 6:00
गौरिया 6:15 6:17
पलसाना 6: 33 6:35
बावड़ी ठिकरिया 6:50 6: 52
रींगस 7:15
14022 रींगस दिल्ली सरायरोहिल्ला
स्टेशन आगमन प्रस्थान
रींगस 20: 30
बावड़ी 20:45 20: 47
पलसाना 21:03 21:05
गौरिया 21: 20 21: 22
सीकर 21:50 22: 15
सराय रोहिल्ला 05: 40 …
74862 चूरू.रींगस डेमू रेलसेवा
चूरू 13:45
सीकर 15:40 15:45
गौरिया 16:02 16 : 03
शिशु 16:11 16 :12
पलसाना 16:22 16:23
ठिकरिया 16: 35 16 :36
सोथलिया 16:43 16 : 44
रींगस 17: 00
74861 रींगस.चूरू डेमू रेलसेवा
स्टेशन आगमन प्रस्थान
रींगस … 17:10
सोथलिया 17:22 17:23
ठकरिया 17:30 17:31
पलसाना 17:43 17:44
रानोली शिशु 17:54 17:55
गौरिया 18:03 18:04
सीकर 18:25 18:30
चूरू 20:30

Home / Sikar / राजस्थान के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, लम्बे इंतजार के बाद शुरू हुई एक्सप्रेस ट्रेन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.